गोविंदा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। कुछ महीने पहले गोविंदा और सुनीता के बीच तलाक की अफवाहें तेज थीं, जिसे लेकर खुद सुनीता ने साफ किया था कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। हालांकि, तलाक की अफवाहों के बाद से दोनों को साथ में नहीं देखा गया है। सुनीता को आए दिन स्पॉट किया जाता है, लेकिन वह या तो अकेली नजर आती हैं या फिर अपने बच्चों यशवर्धन और टीना आहूजा के साथ। काफी समय से उन्हें गोविंदा के साथ नहीं देखा गया है। इसी बीच सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कालभैरव मंदिर पहुंचीं सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा की भगवान में गहरी आस्था है और वह कई बार इस बारे में बात भी कर चुकी हैं। सुनीता वास्तु शास्त्र में भी गहरी आस्था रखती हैं और उनके घर का हर कोना वास्तु शास्त्र के हिसाब से डिजाइन किया गया है। सुनीता अक्सर भगवान के दर्शन करने मंदिर जाती हैं। इस बार सुनीता उज्जैन के काल भैरव मंदिर पहुंचीं, जहां से उनका वीडियो सामने आया है। सुनीता ने अपने 57वें जन्मदिन पर काल भैरव मंदिर में पूजा की। सुनीता ने 15 जून को अपना 57वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर वह काल भैरव मंदिर पहुंचीं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
गेट के अंदर बैठकर सुनीता आहूजा ने की पूजा
सुनीता आहूजा का यह वीडियो सेलिब्रिटी पैपराज़ी विरल भयानी ने शेयर किया है। इस वीडियो में ग्रीन सूट पहने सुनीता मंदिर के गेट के अंदर बैठकर आराम से पूजा करती नजर आ रही हैं। वह भगवान की मूर्ति के पास बैठकर हाथ जोड़कर ध्यान लगा रही हैं। अब इस पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। यूजर्स सुनीता को दिए गए वीआईपी ट्रीटमेंट पर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां उन्हें 3 सेकंड के लिए भी भगवान के दर्शन करने का समय नहीं दिया जाता, वहीं सेलिब्रिटी मंदिर के अंदर बैठकर 3-3 घंटे पूजा करते हैं।
सुनीता आहूजा के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
सुनीता के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘इतने आराम से पूजा करने के नाम पर पुजारी ने कितने पैसे लिए हैं? इन्होंने भगवान के दरवाजे को भी मार्केटिंग हब बना दिया है। जितना भारी चढ़ावा, उतने अच्छे दर्शन।’ वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘लोग 3 घंटे लाइन में खड़े रहते हैं और जैसे ही भगवान के पास जाते हैं, उन्हें 3 सेकंड में बाहर धकेल दिया जाता है और इन लोगों की किस्मत देखो, वे कितने अच्छे से वहां बैठकर पूजा कर रहे हैं।’ एक अन्य यूजर लिखता है- ‘ऐसे दर्शन सिर्फ सेलेब्स को ही मिलते हैं।’ एक ने लिखा- ‘भगवान अमीरों और बड़े लोगों की संपत्ति बन गए हैं। वे आम लोगों को धक्का देकर दर्शन करवाते हैं।’