Home आरोग्य किचन में बार-बार चीजों की हो रही है बर्बादी? तो जानिए एक्सपर्ट्स...

किचन में बार-बार चीजों की हो रही है बर्बादी? तो जानिए एक्सपर्ट्स के आसान हैक्स, जिंदगी बन जाएगी आसान

3
0

महिलाओं के लिए सबसे बड़ा काम होता है सामान को कीड़ों से बचाना। अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि किचन के सामान में कीड़ों को घुसने से रोकने के लिए क्या करें। बारिश हो या गर्मी, सामान में कीड़ों का लगना आम बात है, जिससे सामान खराब होता है और पैसे की बर्बादी होती है। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ किचन हैक्स, जिन्हें आप अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में शामिल करके अपना सामान और पैसे बचा सकती हैं।

नींबू को ऐसे रखें

अक्सर ऐसा होता है कि जब हम नींबू लाते हैं, तो वे कुछ ही दिनों में सूख जाते हैं या काले पड़ जाते हैं और खराब हो जाते हैं। जिससे ज़रूरत पड़ने पर नींबू का रस नहीं मिल पाता। इससे बचने के लिए, नींबू को पानी से भरे बर्तन में रखें। ध्यान रखें कि पानी इतना हो कि नींबू पूरी तरह से डूब जाएँ।

धनिया और पुदीना को ऐसे रखें

कई बार धनिया या पुदीना दो-तीन दिन में खराब होने लगते हैं और फिर उन्हें फेंकना पड़ता है। इससे बचने के लिए, इन पत्तों को छोटे छेद वाले बर्तन में रखें। इन्हें धोकर सुखा लें और फिर बर्तन में रखें ताकि ये लंबे समय तक ताज़ा रहें।

चावल के डिब्बे में इसे रखें

चावल में अक्सर कीड़े लग जाते हैं। इससे बचने के लिए, चावल के डिब्बे में दो सूखी लाल मिर्च और कुछ तेजपत्ते डाल दें। इससे चावल लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगे और उनमें कीड़े नहीं लगेंगे।

इसे ड्राई फ्रूट्स के डिब्बे में रखें

विशेषज्ञों के अनुसार, ड्राई फ्रूट्स के डिब्बों से अक्सर बदबू आने लगती है या वे जल्दी खराब हो जाते हैं। इससे बचने के लिए, एक छोटे सूती बैग में चावल भरकर ड्राई फ्रूट्स के डिब्बे में रखें। इससे नमी दूर होगी और दुर्गंध भी नहीं आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here