बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन दिग्गज अभिनेत्री रेखा अक्सर अपने शाही और अनोखे अंदाज़ के लिए सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री रेखा बॉलीवुड के सबसे महंगे और आलीशान घरों में से एक में रहती हैं। जिसकी कीमत 1000000000 रुपये है और इस घर से बेहद खूबसूरत नज़ारा दिखता है। उनके आलीशान बंगले का नाम ‘बसेरा’ है, जो शहर के सबसे खूबसूरत इलाकों में गिना जाता है। आज हम आपको हसीना के बंगले के अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं।
अभिनेत्री रेखा के घर के अंदर की तस्वीरें
बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री रेखा का घर देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अभिनेत्री का 100 करोड़ का बंगला मुंबई शहर की एक पहचान भी है। उनके घर का इंटीरियर और होम डेकोर अरबों-खरबों में हो सकता है। रेखा के घर के अंदर की तस्वीरें देखने के बाद आपकी आँखें खुली की खुली रह जाएँगी। आइए तस्वीरों पर एक नज़र डालते हैं-
उनका घर काफी आलीशान है
रेखा का घर समुद्र किनारे हरियाली से सजा हुआ है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने घर का इंटीरियर फिल्म ‘उमराव जान’ के सेट जैसा शाही करवाया है। लोगों को अभिनेत्री का घर काफी पसंद आ रहा है। सलमान और शाहरुख की तरह, उनके घर को देखने के बाद भी लोगों की नज़रें घर पर ही टिकी रहती हैं।
चारों तरफ फैली हरियाली
अभिनेत्री के घर की खास बात यह है कि उनके घर के चारों तरफ हरियाली फैली हुई है। साथ ही, उनकी बालकनी से समुद्र का शानदार नजारा दिखता है। अभिनेत्री रेखा का घर मिनटों में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।
दो खान हैं पड़ोसी
रेखा का ड्रीम हाउस मुंबई के सबसे पॉश इलाके में है। अभिनेत्री रेखा का घर बांद्रा में शाहरुख खान और सलमान खान के घर के बीच में है। इसका मतलब है कि रेखा सलमान खान और शाहरुख खान की पड़ोसी हैं। रेखा का घर हवादार है और शाही अंदाज में डिजाइन किया गया है।
शिव शक्ति की भक्त हैं रेखा
अभिनेत्री रेखा ने अपने घर के मुख्य द्वार के ऊपर एक खूबसूरत कृति लगवाई है। इसे देखने के बाद हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। उन्होंने भगवान शिव और देवी शक्ति के हाथों का जोड़ लगवाया है। साथ ही, उन्होंने उस पर ॐ नमः शिवाय का जाप भी लिखवाया है।
अभिनेत्री का लिविंग रूम
अभिनेत्री रेखा का लिविंग रूम बेहद खूबसूरत है। शाही कालीन, मखमल, आलीशान सोफे, सब कुछ उनके लिविंग रूम में दिखाई देता है। बताया जाता है कि उन्होंने घर के अंदर गहरे रंग की लकड़ी की नक्काशी, पीतल और लकड़ी के बेहतरीन फर्नीचर और पर्दे लगवाए हैं।