क्रिकेट न्यूज डेस्क।। इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव ने फैंस को खुशखबरी दी है। टीम इंडिया का यह चाइनामैन गेंदबाज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से लखनऊ में सगाई कर ली है। कुलदीप यादव की सगाई बेहद निजी थी, जिसमें कुछ परिवार के सदस्यों को छोड़कर सिर्फ उनके दोस्त ही मौजूद थे। क्रिकेटर रिंकू सिंह भी कुलदीप यादव की सगाई के लिए लखनऊ पहुंचे थे।
दूल्हा बनने जा रहे हैं कुलदीप यादव
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। कुलदीप यादव जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से सगाई कर ली है।
लखनऊ में हुई कुलदीप की सगाई
कुलदीप यादव की सगाई लखनऊ में हुई। इस समारोह में क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत उनके परिवार के कुछ खास लोग और दोस्त मौजूद रहे। रिंकू ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
कुलदीप की दुल्हन का नाम वंशिका है
कुलदीप यादव की दुल्हन का नाम वंशिका है। सगाई के बाद कुलदीप यादव और वंशिका बेहद खुश नजर आए। इस दौरान कुलदीप क्रीम कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
कानपुर की रहने वाली हैं वंशिका
वंशिका और कुलदीप दोनों बचपन के दोस्त हैं। वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं। वंशिका कानपुर में एलआईसी में काम करती हैं।
शादी की तारीख की घोषणा नहीं की गई है
कुलदीप यादव और वंशिका ने सगाई करके अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। हालांकि, दोनों की शादी कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
कुलदीप की सगाई में रिंकू सिंह भी शामिल हुए
भारतीय टीम के युवा सनसनी रिंकू सिंह भी कुलदीप यादव की सगाई में शामिल होने लखनऊ पहुंचे। इस दौरान वह ब्लैक ड्रेस में बेहद हैंडसम लग रहे थे।