Home लाइफ स्टाइल कोई चमत्कार या आंखों का धोखा, चारों दिशाओं से अलग-अलग रुप में...

कोई चमत्कार या आंखों का धोखा, चारों दिशाओं से अलग-अलग रुप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं ये शिवलिंग

5
0

जब भी हम किसी संग्रहालय में घूमने जाते हैं तो वहां कुछ ऐसी चीजें देखते हैं जो घर पहुंचने तक हमारे दिमाग में बनी रहती हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक म्यूजियम का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें चार तरह के शिवलिंग दिखाए जा रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि चार प्रकार के शिवलिंग को दर्शाने में क्या अंतर है। तो हम आपको बता दें कि वीडियो में दिख रहा शिवलिंग चारों दिशाओं (उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण) में अपना रूप बदल रहा है। इसका मतलब यह है कि आप जिस ओर भी जाएंगे, आपको शिवलिंग अलग-अलग नजर आएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Jogi Medar (@_jogi_medar_7)

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग शिवलिंग के बदलते रूप को देखकर हैरान हो रहे हैं। वे उनकी फोटो ले रहे हैं। इसके साथ ही लोगों के चेहरों पर यह भ्रम भी साफ दिखाई दे रहा है कि आखिर एक शिवलिंग चार दिशाओं में अलग-अलग कैसे दिख सकता है। अगर आप ये वीडियो देखेंगे तो आप भी गहरी सोच में पड़ जायेंगे।

शिवलिंग चारों दिशाओं में अपना रूप कैसे बदल रहा है?

अगर वीडियो देखने के बाद आप सोच रहे हैं कि ये कोई चमत्कार है तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, शिवलिंग के चार दिशाओं में रूप बदलने के पीछे भौतिक विज्ञान है। भौतिकी के नियमों के अनुसार शिवलिंग का स्वरूप “प्रकाश एवं परावर्तन के नियम” के कारण बदलता रहता है। इस नियम के अनुसार, जब किसी वस्तु को दो 90 डिग्री दर्पणों के सामने रखा जाता है, तो सबसे पहले प्रकाश वस्तु पर पड़ता है, जिसके कारण वह वस्तु हमें दिखाई देती है, फिर उसी वस्तु का प्रतिबिंब हमें पहले और दूसरे दर्पण में दिखाई देता है, जिसके बाद दोनों दर्पणों के परावर्तन के कारण दूसरा प्रतिबिंब दिखाई देता है। कुल मिलाकर यह भौतिकी का एक संपूर्ण चमत्कार है, जिसे आपने अपने स्कूल के दिनों में अवश्य पढ़ा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here