Home मनोरंजन कोई हुआ बदनाम तो किसी के रिश्ते पर लगा दाग, किसिंग कंट्रोवर्सी...

कोई हुआ बदनाम तो किसी के रिश्ते पर लगा दाग, किसिंग कंट्रोवर्सी में फंसे बॉलीवुड के ये 5 सेलिब्रिटीज

9
0

बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज के विवादों के लिए भी जाना जाता है। आए दिन सेलेब्स के साथ या तो कुछ गलत हो जाता है या फिर कभी-कभी वो कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे बवाल मच जाता है। बॉलीवुड में चुंबन विवाद भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में भी एक ऐसा विवाद हुआ कि हर कोई पुराने किसिंग कांडों को याद करने पर मजबूर हो गया। एक चुंबन ने पुराने चुंबन कांडों को पुनर्जीवित कर दिया है। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के 5 सबसे विवादित किस, जिनके बाद तहलका मच गया था।

उदित नारायण

उदित नारायण ने 69 साल की उम्र में वो काम कर दिया है जिसके बाद उनकी सालों की इज्जत एक झटके में बर्बाद हो गई। जिस तरह से उन्होंने अपने शो में अचानक एक महिला प्रशंसक को किस किया, उससे इंटरनेट भी हिल गया। किसी को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ कि जिस उदित नारायण को लोग आदर्श मानते हैं, वो इस तरह खुलेआम किसी महिला को किस कर सकते हैं। उनकी इस अश्लील हरकत के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

मीका सिंह

Mika Singh
मीका सिंह ने 2006 में अपनी बर्थडे पार्टी में ऐसा कांड किया था, जिसे लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। मीका सिंह ने पार्टी में राखी सावंत को जबरन किस कर लिया। इस लिपलॉक के बाद राखी ने मीका सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। यह मामला कई सालों तक चलता रहा और अंततः वर्ष 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया।

शिल्पा शेट्टी

Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी को एक कार्यक्रम में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। वर्ष 2007 में शिल्पा शेट्टी को हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे ने सबके सामने किस किया था। अभिनेत्री को न सिर्फ झटका लगा बल्कि यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

महेश भट्ट

I Would Have Married Her: When Mahesh Bhatt Addressed His Infamous Kiss  With Daughter Pooja Bhatt | Entertainment News, Times Now
महेश भट्ट के किसिंग विवाद को कौन भूल सकता है? निर्देशक ने अपनी ही बेटी पूजा भट्ट के साथ लिप-लॉक करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था। आज तक लोग इस पिता-पुत्री के रिश्ते पर कीचड़ उछालते हैं। यहां तक ​​कि जब पूजा भट्ट ‘बिग बॉस’ में बतौर कंटेस्टेंट आई थीं, तब भी उन्होंने इस किसिंग विवाद का जिक्र किया था।

रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor
एक अवॉर्ड शो के दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक क्लिप वायरल हुई थी। इस दौरान जब दोनों बात करते हुए पलटे तो गलती से किस हो गया। यह उनकी शादी से पहले की कहानी है। इस आकस्मिक चुंबन ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here