Home मनोरंजन कौन है Roadies XX का कंटेस्टेंट पृथ्वीर सिंह जिसने Prince Narula से लिया पंगा...

कौन है Roadies XX का कंटेस्टेंट पृथ्वीर सिंह जिसने Prince Narula से लिया पंगा ? रणविजय का टास्क करने से कर दिया इन्कार

4
0

गॉसिप न्यूज़ डेस्क – बिग बॉस 18 के खत्म होने के बाद इस समय ‘रोडीज XX डबल क्रॉस’ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हाल ही के एपिसोड में दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी पृथ्वी सिंह पहुंचे लेकिन ऑडिशन में वह गैंग लीडर्स को इम्प्रेस करने में नाकाम रहे। उन्होंने न सिर्फ रणविजय सिंह का टास्क लेने से इनकार कर दिया बल्कि गैंग लीडर प्रिंस नरूला से भी उनकी लड़ाई हो गई। अपने स्वाभिमान के लिए लिया गया पृथ्वी सिंह का यह फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग पृथ्वी की तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर ‘सेल्फरेस्पेक्टअबवएनीथिंग’ ट्रेंड करा रहे हैं।


क्या दिया गया था टास्क?

5’8 लंबे पृथ्वी सिंह हाल ही में रोडीज XX डबल क्रॉस का ऑडिशन देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनालिटी, डांस मूव्स और फिजिक से गैंग लीडर्स को इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश की। इसके बाद गैंग लीडर ने उनसे क्रॉस ड्रेसिंग के लिए आउटफिट पहनने को कहा। पृथ्वी से महिलाओं की हील्स पहनने को कहा गया लेकिन उन्होंने यह टास्क करने से साफ इनकार कर दिया। प्रिंस नरूला और रणविजय सिंह से भी उनकी बहस हुई थी।

कौन हैं पृथ्वी सिंह?
19 सितंबर 2002 को दिल्ली के पश्चिम विहार में जन्मे पृथ्वी सिंह एक मॉडल और एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पहले से ही अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब पृथ्वी फिर से चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने रोडीज XX डबल क्रॉस में रणविजय सिंह का टास्क ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं की हील्स पहनना उनके स्वाभिमान के खिलाफ है।

.
फैंस दो हिस्सों में बंटे
दूसरी तरफ, पृथ्वी सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। कुछ फैन्स का कहना है कि रोडीज XX डबल क्रॉस में पृथ्वी सिंह के पास खुद को साबित करने का मौका था। एक यूजर ने लिखा, ‘यह शो स्वाभिमान के बारे में नहीं बल्कि चुनौतियों को स्वीकार करने और यह साबित करने के बारे में है कि आप कुछ भी संभाल सकते हैं।’ वहीं, कुछ फैन्स पृथ्वी सिंह के फैसले का स्वागत कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर चल रही बहस पर पृथ्वी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मैं अपने फैसले पर कायम हूं। यह अपने आप पर काम करने के बारे में नहीं था, बल्कि मैं जो हूं और जिस पर मेरा विश्वास है, उसके प्रति सच्चा बने रहने के बारे में था। मैं आत्म-सम्मान से समझौता नहीं कर सकता।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here