मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – भारत का पहला सेलिब्रिटी कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ सोनी टीवी पर दस्तक दे चुका है। इस शो में पॉपुलर शेफ विकास खन्ना जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। उनके अलावा शो में रणवीर बरार और फराह खान भी जज हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि विकास खन्ना भारत के पहले शेफ हैं, जिनकी डिश को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किया जाता है। इस उपलब्धि के पीछे उनका संघर्ष भी है, जिसका खुलासा हाल ही में हुआ। आइए जानते हैं कौन हैं शेफ विकास खन्ना?
भारतीय रेसिपी के सबसे बड़े प्रमोटर
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का प्रोमो वीडियो सोनी लिव के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस प्रोमो की शुरुआत में विकास खन्ना अपने सफर के बारे में बताते नजर आए। फराह खान ने शेफ का अभिवादन किया और बताया कि कैसे विकास खन्ना भारतीय रेसिपी के सबसे बड़े प्रमोटर हैं। प्रोमो में फराह खान बताती हैं कि शेफ विकास खन्ना के पास 8 मिशेलिन स्टार हैं और वह गॉर्डन रामसे के साथ दुनिया के सबसे बड़े शेफ में से एक हैं। वहीं शेफ रणवीर बरार ने बताया कि विकास खन्ना की डिश और उपलब्धियां व्हाइट हाउस तक पहुंच चुकी हैं। विकास ने बताया कि जब वह कॉलेज में थे तो उन्हें कभी भारतीय खाना बनाना नहीं सिखाया गया। वहां उन्हें सिर्फ फ्रेंच और वेस्ट फूड सीखने को कहा गया।
रिजर्वेशन रेस्टोरेंट के मालिक बने
विकास खन्ना ने आगे कहा, ‘मैंने देसी खाना चुना, इसलिए नौकरी नहीं की। उनका मानना था कि देसी शेफ में काबिलियत नहीं है, लेकिन मैंने ठान लिया था कि अब भारतीय खाना खाने का समय आ गया है।’ उन्होंने बताया कि जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने वाले थे, तब वह नंबर वन रिजर्वेशन रेस्टोरेंट के मालिक थे।
View this post on Instagram
विकास खन्ना अभी भी कुंवारे हैं
आपको बता दें कि शेफ होने के अलावा विकास खन्ना रेस्टोरेंट मालिक, कुकबुक राइटर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। इसके अलावा वह मास्टरशेफ इंडिया के जज रह चुके हैं। विकास खन्ना न्यूयॉर्क में रहते हैं और अभी भी कुंवारे हैं। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह शादी करने वाले थे लेकिन उनका रिश्ता 3 बार टूटा। उन्हें अपने करियर पर ध्यान देना था, इसलिए उन्होंने अविवाहित रहने का निर्णय लिया।