Home मनोरंजन क्या एल्विश यादव के साथ चल रहा है मनारा चोपड़ा का ‘चक्कर’?...

क्या एल्विश यादव के साथ चल रहा है मनारा चोपड़ा का ‘चक्कर’? राव साहब ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

4
0

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में एल्विश यादव छाए हुए हैं। उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि ये दोनों डेटिंग कर रहे हैं। अब फैंस को पता चल गया है कि इस खबर में कितना दम है। अब खुद एल्विश यादव ने मनारा चोपड़ा के साथ डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। यूट्यूबर ने न केवल हां या ना में जवाब दिया, बल्कि कुछ ऐसा भी कह दिया, जिससे हर जगह सनसनी मच गई।

क्या एल्विश यादव मनारा चोपड़ा को डेट कर रहे हैं?

एल्विश यादव का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मनारा चोपड़ा के साथ डेटिंग अफवाहों की पुष्टि करते नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद एक पल के लिए तो फैंस को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। एल्विश यादव ने खुद मनारा के साथ अपने रिश्ते को कबूल किया है। आपको बता दें, एल्विश ने अपने पॉडकास्ट में मनारा के साथ अपने अफेयर के बारे में खुलासा किया है। ताजा वीडियो में दिख रहा है कि एल्विश यादव और राव साहब आमने-सामने बैठे हैं। इसका मतलब यह है कि इस बार उनके शो में गेस्ट और होस्ट एक ही होंगे।

राव साहब ने मनारा चोपड़ा से रिश्ता पक्का किया?

इसका मतलब यह है कि वह खुद को भी भुनाएंगे और कठिन सवालों का जवाब भी देंगे। वीडियो में दिख रहा है कि एल्विश यादव सबसे पहले रूमर के बारे में बात करते हैं। वह कहते हैं, ‘आपका मनारा से अफेयर चल रहा है और वह ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी एंट्री कर चुकी हैं? राव साहब जवाब देते हैं, ‘यह बिल्कुल सही है। मेरा मनारा के साथ अफेयर चल रहा है और उसने मेरी एंट्री करा दी है। उन्होंने मुझे कई क्लबों में भी शामिल कराया है।’

एल्विश यादव ने करण वीर मेहरा पर लगाया आरोप

आपको बता दें, एल्विश यादव ने यह सब मजाक में कहा है। इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर करणवीर मेहरा पर मजाक में पैसे देकर ‘बिग बॉस 18’ जीतने का आरोप लगाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब पॉडकास्ट प्रोमो इतना मजेदार है, तो एपिसोड कितना शानदार होगा? अब इस वीडियो के बाद एक बार फिर एल्विश और मनारा के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here