Home खेल क्या मुंबई इंडियंस को अर्जुन तेंदुलकर को छोड़ देना चाहिए? अब नहीं...

क्या मुंबई इंडियंस को अर्जुन तेंदुलकर को छोड़ देना चाहिए? अब नहीं समझे तो इंटरनेशनल खेलना सपना रह जाएगा

7
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अर्जुन को मुंबई की टीम में शामिल तो किया गया, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। अर्जुन को अक्सर ब्रेक के दौरान टीम के लिए ड्रिंक्स लेकर मैदान पर आते देखा जाता था। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरा क्वालीफायर मैच हारने के बाद मुंबई की टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो गई। ऐसे में अब सवाल उठता है कि इस टीम के साथ अर्जुन तेंदुलकर का भविष्य क्या है।

क्या अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम के साथ बने रहना चाहिए या उन्हें छोड़ देना चाहिए। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अपने पिता से अलग एक तेज गेंदबाज हैं। हालांकि, उनमें बल्लेबाजी की भी जबरदस्त क्षमता है। वह घरेलू क्रिकेट में एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं, लेकिन अभी तक उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली है। अर्जुन आईपीएल में कई सीजन से मुंबई इंडियंस के साथ हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है।

क्या मुंबई इंडियंस को अर्जुन तेंदुलकर को छोड़ देना चाहिए? अब नहीं समझे तो इंटरनेशनल खेलना सपना रह जाएगा

अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए करना पड़ता है ये काम मौजूदा समय में आईपीएल किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। इस लीग में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाई है। ऐसे में अगर अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता की तरह भारत के लिए नाम कमाना चाहते हैं तो अब उन्हें कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। अर्जुन को मुंबई इंडियंस से खुद को अलग करना होगा।

क्योंकि जब तक अर्जुन इस फ्रेंचाइजी के साथ रहेंगे, तब तक उनके लिए कहीं न कहीं एक कंफर्ट जोन बना रहेगा और उन्हें प्लेइंग इलेवन में शायद ही मौका मिले। खास तौर पर टीम के अहम मैचों में मैनेजमेंट अर्जुन के बारे में बिल्कुल नहीं सोचेगा। ऐसे में साफ है कि अर्जुन के अंदर छिपी प्रतिभा सामने नहीं आ पाएगी। वहीं अगर अर्जुन किसी दूसरी फ्रेंचाइजी से जुड़ते हैं तो उन्हें मुंबई इंडियंस से ज्यादा मौके मिल सकते हैं, जिससे वह खुद को साबित कर सकें और भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का सपना पूरा कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here