क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारतीय जर्सी नंबर 45 और 18 अब टी-20 और टेस्ट क्रिकेट में नहीं दिखेंगे, क्योंकि इन्हें पहनने वाले दिग्गज बल्लेबाज दोनों प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था। अब आईपीएल 2025 के बीच में ही इन दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। इस वजह से इन दोनों फॉर्मेट में जर्सी नंबर 45 और 18 मैदान पर नजर नहीं आएंगे। आपको बता दें कि रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी पहनते हैं और विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इन दोनों खिलाड़ियों की जर्सी भी रिटायर होगी? जैसा कि पहले सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुआ था।
क्या जर्सी नंबर 45 और 18 को रिटायर कर दिया जाएगा?
विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवा भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरान टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस दौरान इंग्लैंड में जर्सी नंबर 45 और 18 नजर नहीं आएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने लंबे समय तक टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया और कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।
अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या टी20 और टेस्ट क्रिकेट में जर्सी नंबर 45 और 18 को भी रिटायर कर दिया जाएगा, इसका जवाब फिलहाल शायद नहीं होगा, क्योंकि विराट और रोहित शर्मा अभी भी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। इस प्रारूप में भी दोनों खिलाड़ी एक ही नंबर की जर्सी पहनते हैं। ऐसे में इस नंबर वाली जर्सी को अभी रिटायर नहीं किया जा सकता। हालाँकि, यह निर्णय केवल बीसीसीआई ही ले सकता है।
सचिन और धोनी की जर्सी रिटायर कर दी गई है।
इससे पहले बीसीसीआई महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी को रिटायर कर चुका है। इन नंबरों वाली जर्सी अब मैदान पर नहीं दिखतीं। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 को साल 2017 में रिटायर कर दिया गया था। सचिन यह सम्मान पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे, लेकिन बाद में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया। साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद बीसीसीआई ने 7 नंबर की जर्सी को भी रिटायर कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी पहले 7 नंबर की जर्सी पहनते थे।