यूट्यूबर आशीष चंचलानी का नाम पिछले कुछ दिनों से कपिल शर्मा की एक्ट्रेस एली अवराम के साथ लगातार जुड़ रहा है। एक पोस्ट के बाद से दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। जब से दोनों ने एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में ‘फाइनली’ लिखा, तभी से फैन्स उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं। अब इन्हीं अफवाहों के बीच आशीष चंचलानी और एली अवराम का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद इस कथित कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।
एली और आशीष ने शेयर किया नया वीडियो
बता दें, एली अवराम और आशीष चंचलानी ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों एक क्यूट कपल की तरह कलर कोऑर्डिनेटेड ड्रेस में नज़र आ रहे हैं। यह एक मज़ेदार वीडियो है, जिसमें आशीष चंचलानी अपनी कथित गर्लफ्रेंड का ख्याल रखते नज़र आ रहे हैं। साथ ही, इस वीडियो में आशीष मज़ेदार अंदाज़ में यह भी बता रहे हैं कि एली अवराम के साथ उनका रिश्ता कैसा है। सबसे पहले आपको बता दें कि इस वीडियो के कैप्शन में दोनों ने एक बार फिर कुछ ऐसा लिखा है जिससे फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
View this post on Instagram
आशीष बने एली के स्पॉट बॉय
कैप्शन में आशीष और एली ने लिखा, ‘आखिरकार, हम आपको बताने का इंतज़ार कर रहे थे…’ वहीं, वीडियो में आशीष सबसे पहले एली से पूछते हैं कि क्या ये ठीक है मैम? फिर अपना परिचय देते हुए कहते हैं- ‘आशीष, मैं आपका स्पॉट बॉय हूँ। अगर आपको किसी चीज़ की ज़रूरत हो, तो मुझे बताइएगा।’ इसके बाद एली उनसे अपनी कैप ठीक करने के लिए कहते हैं। कैप ठीक करने के बाद आशीष मज़ाक में पूछते हैं कि क्या वो उन्हें पुल से धक्का दे दें? इसके बाद एक्ट्रेस हंस पड़ती हैं।
फैंस की उलझन बढ़ी
अब इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स और भी बेचैन हो गए हैं। कोई कमेंट कर शादी की तारीख का खुलासा करने की बात कर रहा है। तो कोई जानना चाहता है कि इन दोनों के बीच क्या चल रहा है। कुछ फैन्स ये भी कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही एली अवराम और आशीष चंचलानी एक म्यूजिक वीडियो में साथ नज़र आने वाले हैं। अब ये दोनों कब खुलकर लोगों को सच बताएंगे, यही तो उन्हें पता है।







