Home मनोरंजन खुद को ऐसे फिट और फाइन रखते हैं ‘हैरी पॉटर’, बताया फिटनेस...

खुद को ऐसे फिट और फाइन रखते हैं ‘हैरी पॉटर’, बताया फिटनेस का राज

1
0

लॉस एंजिल्स, 3 मार्च (आईएएनएस)। ‘हैरी पॉटर’ सीरीज के स्टार डेनियल रेडक्लिफ ने अपनी फिटनेस जर्नी और सेहत के प्रति जुनून के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था कि उनकी लाइफस्टाइल काफी खराब थी, लेकिन अब वह फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर हैं।

डेनियल रेडक्लिफ ने बताया कि कैसे उन्होंने बुरी आदतों को छोड़कर जिम और हेल्दी रूटीन को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया। डेनियल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि टीन एज में वह ‘पूरे दिन कॉफी और सिगरेट’ पर चलते थे। स्मोकिंग छोड़ने के बाद भी आदतें पूरी तरह नहीं बदलीं, लेकिन अब वह फिटनेस को लेकर बहुत मेहनती हैं।

एक्टर ने मजाकिया अंदाज में बताया, “मैं ऐसा नहीं दिखता जो फिटनेस फ्रीक हो, लेकिन मैं इसे लेकर काफी गंभीर हूं। मुझे लगता है कि मैं पहले शराबी था या किसी लत में था और फिर उस लत को जिम में बदल दिया।”

डेनियल का मौजूदा फिटनेस रूटीन काफी सख्त है। वे वेट ट्रेनिंग, सर्किट ट्रेनिंग और कार्डियो रेगुलर करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कॉफी पसंद है और अभी भी वह पूरे दिन कॉफी की चुस्की लेते हैं, लेकिन पहले की तरह सिगरेट नहीं पीते। उनका यह बदलाव साल 2012 में शराब छोड़ने के फैसले से शुरू हुआ था। उन्होंने शराब को ‘खुद को लेकर सजग होने से बचने का सबसे आसान तरीका’ बताया।

‘हैरी पॉटर’ फेम अभिनेता ने जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए दो साल के बेटे को बड़ा कारण बताया। यह रूटीन उन्हें फिट रखने के साथ-साथ परिवार के साथ समय बिताने में भी मददगार है। डेनियल ने बताया कि बेटे की वजह से उन्हें सुबह 5 बजे के करीब उठने की आदत पड़ चुकी है। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा एक नाइट-लाइट इस्तेमाल करता है, जो 6 बजे तक नीले से पीले रंग में बदल जाती है। फिर मैं उसे चिल्लाते हुए सुनता हूं – ‘यह पीला है, आओ मुझे पकड़ो।’”

डेनियल और उनकी लॉन्गटाइम पार्टनर एरिन डार्के को एक बेटा है, जिसका नाम उन्होंने सार्वजनिक नहीं किया है।

–आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here