Home मनोरंजन गजराज राव की आवाज और वरुण ग्रोवर की कलम, जल्द दिखेगा एनिमेशन...

गजराज राव की आवाज और वरुण ग्रोवर की कलम, जल्द दिखेगा एनिमेशन का जादू

1
0

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता गजराज राव अपने अभिनय को लेकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखते हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने फैंस को बताया कि वे जल्द ही एक एनिमेशन प्रोजेक्ट में अपनी आवाज देंगे, जो दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होगा।

गजराज राव, जिन्हें ‘बधाई हो’ और ‘दूपहिया’ जैसे प्रोजेक्ट में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है, ने इंस्टाग्राम पर मशहूर लेखक और स्टैंडअप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर के साथ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। साथ ही सेल्फी लेते हुए भी दिख रहे हैं।

गजराज राव ने लिखा, “तस्वीर में मेरी बांछें खिली हुई नजर आ रही होंगी आपको, उसकी वजह है आज वरुण की लिखी एक लम्बी कविता मेरी आवाज में रिकॉर्ड की गई। वरुण ग्रोवर की कलम का मैं जबरा फैन हूं, तो अंदाजा लगाइए मेरी खुशी का… ये कविता, एक शोर्ट एनीमेशन फिल्म के रूप में जल्द आपके सामने आएगी। एनीमेशन तैयार करने वाले कलाकार एलन भी स्टूडियो में थे, उन्होंने मिनटों में मेरा स्केच तैयार कर मुझे थमा दिया… ये यादगार तोहफा है। ये शाम भी याद रहेगी… शुक्रिया वरुण।”

फैंस इस एनिमेशन फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें गजराज राव की गहरी और प्रभावशाली आवाज कविता को नई जान देगी। कई यूजर्स कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देकर अपना प्यार जता रहे हैं।

गजराज राव और वरुण का यह प्रोजेक्ट अभिनेता की बहुमुखी प्रतिभा को एक बार फिर से दिखाएगा, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से आगे बढ़कर काम किया है। देखना होगा उनके फैंस को ये कितना पसंद आता है।

वरुण ग्रोवर, जो ‘मसान’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी फिल्मों/सीरीज के लेखन के लिए मशहूर हैं, और उन्होंने ‘मोह मोह के धागे’ गाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। इसी के साथ ही, वरुण मशहूर कॉमेडियन भी हैं। वे इंजीनियरिंग के साथ-साथ कॉमेडी भी किया करते थे और अभी भी शो करते हैं।

–आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here