Home लाइफ स्टाइल गरुड़ पुराण के अनुसार इन 7 चीजों को देखने मात्र से जीवन...

गरुड़ पुराण के अनुसार इन 7 चीजों को देखने मात्र से जीवन में आती है खुशहाली और धन, वायरल वीडियो में जाने क्या है वो चीजें

1
0

हिंदू धर्म में ऐसे कई ग्रंथ हैं जिनमें जीवन प्रबंधन के सिद्धांत बताए गए हैं। इन्हें अपनाकर आप सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं और आरामदायक जीवन जी सकते हैं। इन्हीं पुराणों में से एक है गरुड़ पुराण। गरुड़ पुराण को 18 पुराणों में से एक माना जाता है। इस ग्रंथ के आचारकांड में नीतिसार नामक अध्याय है। जिसमें मनुष्य के जीवन में आने वाली समस्याओं और सुखी जीवन जीने के कई उपाय बताए गए हैं। गरुड़ पुराण में ऐसी चीज़ों के बारे में भी बताया गया है जिनके दर्शन मात्र से ही पुण्य मिलता है।

गोमूत्रं गोमयं दुंधं गोधूलिम् गोष्ठगोष्ठपदम्।
पक्कास्यान्वितं क्षेत्रं दृष्टं पुण्यं लभेद ध्रुवम्।

अर्थ – गोमूत्र, गोबर, गोदूध, गोधूलि बेला, गोशाला, गाय के खुर और पकी हुई फसलों से भरे खेत को देखने से पुण्य मिलता है।

गोमूत्र
शास्त्रों के अनुसार, गोमूत्र में माँ गंगा का वास माना जाता है। इसका उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। प्रतिदिन गोमूत्र का सेवन करने से सभी रोग दूर रहते हैं। लेकिन गरुड़ पुराण में कहा गया है कि इसके दर्शन मात्र से ही पुण्य की प्राप्ति होती है।

गोबर
गाय का गोबर बहुत शुभ माना जाता है। किसी भी पूजा या शुभ कार्य से पहले गोबर का प्रयोग करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, गोबर के दर्शन मात्र से ही पुण्य की प्राप्ति होती है।

गोधुग्ध
गाय का दूध भी आपको कई रोगों से मुक्ति दिला सकता है। गाय के दूध को अमृत के समान माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति गाय के दूध के दर्शन करता है, तो उसे अवश्य ही शुभ फल प्राप्त होते हैं।

गोधूलि
जब गाय ज़मीन खुरचती है, तो ज़मीन से निकलने वाली धूल को गोधूलि कहते हैं। गाय के पैरों से खुरची गई धूल बहुत पवित्र मानी जाती है। इसके दर्शन मात्र से ही कई गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है।

गौशाला
जिस स्थान पर गायों को रखा जाता है उसे गौशाला कहते हैं। गौशाला को भी मंदिर के समान पूजनीय माना जाता है। गौशाला में गायों की देखभाल करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। अगर आपके पास समय नहीं है, तो आप गौशाला ज़रूर जाएँ। इससे आपको लाभ मिलेगा।

गोखर
गाय के चरणों को तीर्थ के समान माना जाता है। अगर आप किसी काम से जाते समय गाय के चरण स्पर्श करें और उनके दर्शन करें, तो आपको हर काम में सफलता अवश्य मिलेगी।

पकी फसल
किसान दिन-रात खेतों में मेहनत करता है। ताकि उसे अच्छी फसल मिले। जब कोई व्यक्ति हरे-भरे खेत को देखता है, तो उसके मन को शांति मिलती है। गरुड़ पुराण के अनुसार, पकी फसलों से भरे खेत को देखने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here