संत प्रेमानंद महाराज अपने धार्मिक प्रवचनों और कथाओं के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वे अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में एक कथा के दौरान उन्होंने महिलाओं और युवाओं को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।
जानिए प्रेमानंद महाराज ने बयान में क्या कहा?
बयान में उन्होंने कहा, “जब एक महिला को चार पुरुषों से मिलने की आदत हो जाती है, तो वह एक पति को स्वीकार नहीं कर पाती। इसी तरह, जब एक पुरुष कई लड़कियों से संबंध रखता है, तो वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाता।” उन्होंने यह भी कहा कि “100 में से केवल दो-चार लड़कियां ही ऐसी होंगी जो अपना पवित्र जीवन एक पुरुष को समर्पित करेंगी।” इस बयान के बाद सोशल मीडिया और कई सामाजिक संगठनों में गुस्सा देखा गया। लोग इसे महिलाओं का अपमान मान रहे हैं और प्रेमानंद महाराज से माफ़ी मांगने की मांग कर रहे हैं।
प्रेमानंद जी महाराज का वायरल वीडियो सिर्फ लड़कियों पर नहीं, लड़कों पर भी है
उन्होंने कहा- लड़कियां ही नहीं,लड़के भी मर्यादा से भटक रहे हैं
ट्रोलर्स ने महज़ एक क्लिप दिखाकर पूरा संदर्भ बदल दिया
बयान को पूरा सुनिए,फिर राय बनाइए#PremanandMaharaj #ViralVideo #premanandjimaharaj pic.twitter.com/XCMMNsiF2C
— Ritika Rajora (@Rrajora07) July 30, 2025
नाली का कीड़ा नाली में ही सुख ढूंढता है – प्रेमानंद महाराज
हालांकि, प्रेमानंद महाराज ने अपनी अगली कथा में खुद इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जो लोग बुरा व्यवहार कर रहे हैं, अगर उन्हें सही सलाह दी जाए, तो उन्हें बुरा लगता है। जैसे नाली का कीड़ा नाली में सुख पाता है, अगर उसे अमृत कुंड में डाल दिया जाए, तो वह परेशान हो जाता है। इसी तरह, जब कोई संत सत्य और सुधार की बात करता है, तो कुछ लोगों को बुरा लगता है।”
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाना बंद करो – प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद महाराज ने यह भी कहा, “अगर हमें समाज में सुधार लाना है, तो हमें कड़वे वचन बोलने होंगे। जो बच्चे यहाँ कथा सुनने आते हैं, वे सुधार के इरादे से आते हैं, इसलिए हम उन्हें गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाना बंद करने के लिए कहते हैं।”