Home लाइफ स्टाइल गुरुवार के दिन अपनाएं ये 5 आसान उपाय, विष्णु जी और देवगुरु...

गुरुवार के दिन अपनाएं ये 5 आसान उपाय, विष्णु जी और देवगुरु बृहस्पति की कृपा से दिन-रात तरक्की करेगा बिज़नेस

7
0

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति की कृपा पाने के लिए भी गुरुवार का दिन सबसे अच्छा होता है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति गुरुवार के दिन विधि-विधान से पूजा करता है, उसे बृहस्पति ग्रह से संबंधित शुभ फल प्राप्त होते हैं, जिससे घर में खुशहाली आती है और कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। बृहस्पति के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन सकारात्मकता से भर जाता है। व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ता है, लंबी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहता है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन कौन से उपाय करने से बृहस्पति के साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होगी।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Sharad Purnima 2024 | शरद पूर्णिमा 2024 कब है, मुहूर्त, पूजा विधि, खीर का महत्व, व्रत, आरती और कथा” width=”1250″>
भगवान विष्णु की पूजा इस प्रकार करें
भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें पीले फूल अर्पित करें। भगवान विष्णु को गुड़ और दाल का भोग लगाएं। साथ ही पंचामृत और तुलसी भी रखें।

विष्णुसहस्रनाम का पाठ
इस दिन विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे सभी रुके हुए काम पूरे होते हैं और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

पीपल, तुलसी और केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन पीपल, तुलसी और केले के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद इनकी पूजा करनी चाहिए। इससे कुंडली में बृहस्पति से संबंधित शुभ परिणाम मिलते हैं।

हल्दी या केसर का तिलक
भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा करते समय हल्दी या केसर का तिलक लगाना चाहिए। इसके बाद प्रसाद के रूप में खुद भी तिलक लगाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here