Home खेल गेंद की हालत देखकर अंपायर को खरी खोटी सुनाने लगे शुभमन गिल,...

गेंद की हालत देखकर अंपायर को खरी खोटी सुनाने लगे शुभमन गिल, मैदान पर दिखा कप्तान का गुस्सैल अवतार

3
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार शुरुआत की। खास तौर पर जसप्रीत बुमराह ने लगातार तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। खेल के पहले दिन इंग्लैंड की टीम ने 82 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। खेल के दूसरे दिन 10 ओवर के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अंपायर से गेंद बदलने की मांग की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। ऐसे में भारतीय कप्तान अंपायर पर भड़क गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि टीम इंडिया ने अंपायर से गेंद को लेकर शिकायत की थी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद गेंद करीब 10 ओवर पुरानी हो चुकी थी। यही वजह है कि कप्तान शुभमन गिल ने गेंद बदलने की मांग की। हालांकि, जब अंपायर ने हूप पर गेंद रखकर देखा, तो उन्हें लगा कि गेंद अभी भी खेली जा सकती है और उन्होंने शुभमन गिल की मांग ठुकरा दी।

गेंद की हालत देखकर अंपायर को खरी खोटी सुनाने लगे शुभमन गिल, मैदान पर दिखा कप्तान का गुस्सैल अवतार

शुभमन गिल का एंग्री यंग अवतार देखने को मिला
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल उस समय भड़क गए जब अंपायर ने गेंद बदलने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच कुछ देर तक तीखी बहस हुई। गिल के साथ-साथ मोहम्मद सिराज भी स्टंप माइक में यह कहते सुने गए कि गेंद असल में 10 ओवर पुरानी थी, लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ और अंपायर ने खेल शुरू करने का आदेश दे दिया। इस घटना के चलते मैदान पर कुछ देर तक गरमागरम माहौल देखने को मिला।

टीम इंडिया को शुरुआती तीन विकेट मिले

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन जैसे ही भारतीय टीम मैदान पर उतरी, इंग्लैंड के जो रूट ने अपना शतक पूरा किया। हालाँकि, इंग्लैंड की खुशी ज़्यादा देर तक नहीं टिक सकी और जसप्रीत बुमराह ने कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया। इसके बाद रूट भी बुमराह की तेज़ गेंदबाज़ी का शिकार हुए और फिर क्रिस वोक्स का विकेट हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here