मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – बिग बॉस 18 इस समय सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वैसे भी शो में अब सिर्फ दो हफ्ते ही बचे हैं। 19 जनवरी 2025 को पता चलेगा कि ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी। कशिश कपूर के बेघर होने के बाद बिग बॉस 18 में अब सिर्फ 9 कंटेस्टेंट बचे हैं। इससे पहले मेकर्स ने शो में बड़ा ‘खेल’ खेला है। मेकर्स ने शो की टाइमिंग को लेकर ये ‘खेल’ खेला है। इस बात की जानकारी खुद होस्ट सलमान खान ने बीती रात वीकेंड का वार में दी। दरअसल, बिग बॉस 18 के फैंस को अब अपने पसंदीदा शो को देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि शो की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है।
मेकर्स ने बदला शो का टाइम
बिग बॉस 18 जब से शुरू हुआ है, इसमें काफी बदलाव देखने को मिले हैं। पहले वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को टेलीकास्ट होता था। बीच में इसे बदलकर शुक्रवार और शनिवार कर दिया गया। बाद में वीकेंड का वार अपने पुराने समय पर वापस आ गया। अब मेकर्स ने बिग बॉस 18 की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। दरअसल, अब तक बिग बॉस 18 रोजाना रात 10 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होता था, लेकिन अब से इसकी टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। 6 जनवरी 2025 से बिग बॉस 18 रोजाना रात 10.30 बजे टेलीकास्ट होगा। वहीं, कलर्स का नया टीवी शो ‘मन्नत’ रात 10 बजे टेलीकास्ट होगा। यानी अब से फैंस को अपना पसंदीदा शो देखने के लिए आधे घंटे और इंतजार करना पड़ेगा।
सलमान खान ने दिया अपडेट
बीती रात बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में खुद सलमान खान ने शो की टाइमिंग को लेकर अपडेट दिया है। इसके बाद फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं। जाहिर है सर्दी में इतनी देर तक जागना फैंस के लिए पहले से ही मुश्किल था। अब शो आधे घंटे और देरी से टेलीकास्ट होगा, जिसके बाद फैंस निराश हैं।
Ek taraf Chum ki maa ke aane pe huye freeze, 🥶 toh doosri taraf Karan ko kiya Bigg Boss ne tease. 😆
Dekhiye #BiggBoss18, 6th Jan se Mon-Fri raat 10:30 baje aur Sat-Sun 9:30 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par.#BiggBoss18 #BiggBoss #BB18@Avinash_galaxy @KaranVeerMehra… pic.twitter.com/82IVcIAB3o
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 3, 2025
इस हफ्ते होगा डबल इविक्शन गौरतलब है कि बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में अब सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं। बीती रात ही कशिश कपूर का सफर शो से खत्म हो गया है। ताजा नॉमिनेशन में रजत दलाल, श्रुतिका और चाहत पांडे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। माना जा रहा है कि इस हफ्ते घर में डबल इविक्शन हो सकता है।