अक्सर देखा गया है कि कड़ी मेहनत के बाद भी पैसा नहीं बच पाता, जबकि कमाई खूब होती है। ऐसे में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है और वे परेशान रहते हैं। इन समस्याओं को खत्म करने के लिए आपको वास्तु उपाय करने चाहिए। वास्तु शास्त्र में मोर पंख को पवित्र और शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर इसे सही दिशा में रखा जाए तो घर में सकारात्मकता भी आएगी और धन-संपत्ति में भी वृद्धि होगी।
क्या है उपाय?
वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है। साथ ही सकारात्मकता को बढ़ावा देता है। ऐसे में अगर इसे सही जगह पर रखा जाए तो घर में चल रही आर्थिक परेशानियां तुरंत खत्म हो जाएंगी। माना जाता है कि मोर पंख के प्रभाव से घर में क्लेश भी कम होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में इसका प्रभाव तभी बेहतर होगा जब इसकी दिशा सही होगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे (मोर पंख) पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर में सुख-शांति भी लौटती है। इससे मानसिक शांति मिलती है और आर्थिक तनाव भी दूर होता है।
कहां रखना चाहिए?
मोर पंख को पवित्र माना जाता है और इसे कहीं भी नहीं रखना चाहिए। घर के मंदिर में मोर पंख को पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहेगी। इसके साथ ही तिजोरी में मोर पंख रखने से धन में भी वृद्धि होती है। समय बीतने के साथ घर में पैसों की समस्या खत्म हो जाती है।