Home खेल घिनौने कमेंट्स और भयंकर गालिया, बांग्लादेशी महिला हिंदू क्रिकेटर के खिलाफ इतने...

घिनौने कमेंट्स और भयंकर गालिया, बांग्लादेशी महिला हिंदू क्रिकेटर के खिलाफ इतने नफरती क्यों हैं कट्टरपंथी

9
0

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार आम बात है। आम लोगों के लिए तो अलग बात है ही, क्रिकेटर भी इससे अछूते नहीं हैं। कुछ समय पहले, बांग्लादेशी टीम के बल्लेबाज़ लिटन दास का घर चरमपंथियों ने जला दिया था। वहीं, यही चरमपंथी बांग्लादेशी महिला टीम की क्रिकेटर रितु मोनी के खिलाफ भी ज़हर उगलते रहते हैं। उनके कई सोशल मीडिया पोस्ट पर यूज़र्स ने कई नफ़रत भरे कमेंट्स और गालियाँ लिखी हैं।

रितु मोनी को गालियाँ

इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट पर यूज़र्स ने रितु मोनी को खूब गालियाँ दी हैं। वह पहले सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं, लेकिन अब उन्होंने पहले की तुलना में पोस्ट शेयर करना कम कर दिया है। रितु के इंस्टाग्राम पर 1200 से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं और उन्होंने 50 से ज़्यादा पोस्ट शेयर भी किए हैं। लेकिन ज़्यादातर पोस्ट पर उन्हें गालियाँ झेलनी पड़ती हैं। उन्हें गालियाँ देने वाले कोई और नहीं, बल्कि बांग्लादेश के कुछ कट्टरपंथी हैं।

घिनौने कमेंट्स और भयंकर गालिया, बांग्लादेशी महिला हिंदू क्रिकेटर के खिलाफ इतने नफरती क्यों हैं कट्टरपंथी

कमेंट सेक्शन में नफ़रत

बांग्लादेश के हिंदू खिलाड़ियों को अक्सर नफ़रत की नज़र से देखा जाता है। लिटन दास एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने बांग्लादेशी टीम को सभी फ़ॉर्मेट में कई मैच जिताए हैं। लेकिन इसके बावजूद, कमेंट्री सेक्शन में उन्हें खूब गालियाँ दी जाती हैं।

बांग्लादेश के लिए कई मैच खेले

रितु मोनी ने बांग्लादेश के लिए कई वनडे और टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने 49 वनडे मैचों में 560 रन बनाए हैं। जहाँ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 67 रन है। वहीं, उन्होंने बांग्लादेश के लिए 76 टी20 मैच भी खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 472 रन निकले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here