Home मनोरंजन चार पत्नियों के चक्कर के चक्कर में फिर फसेंगे Kapil Sharma, ‘किस किस...

चार पत्नियों के चक्कर के चक्कर में फिर फसेंगे Kapil Sharma, ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का कॉमेडी से भरपूर ट्रेलर लॉन्च

3
0

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी फिल्म “किस किस को प्यार करूं 2” को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फैंस को ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। कपिल शर्मा इसमें अपना कॉमेडी का तड़का लगाते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने स्टाइल से धूम मचा दी है।

फिल्म का ट्रेलर कैसा है?

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कपिल एक लड़की से प्यार करने लगते हैं और उससे शादी करने के लिए तीन बार अपना धर्म बदलते हैं। हालांकि, हर बार वह किसी और से शादी कर लेते हैं। उनकी तीनों पत्नियां एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग फ्लोर पर रहती हैं। अब, कपिल शर्मा अपनी चौथी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। उनकी जिंदगी में इतने ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं कि फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि पुलिस कपिल शर्मा का पीछा कर रही है। फैंस को ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। कपिल ने ट्रेलर पोस्ट करते हुए लिखा, “4 पत्नियां। इसे घर पर ट्राई मत करना। यह स्टंट हमारे एक्सपर्ट ने किया है।” ट्रेलर में त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान ने भी शानदार एक्टिंग की है। त्रिधा चौधरी ग्लैमरस अंदाज़ में।

किस किस को प्यार करूं 2 की कास्ट

कपिल शर्मा के अलावा, फिल्म में मनजोत सिंह, हीरा वारनिया, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान भी हैं। फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट किया है और रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में दिवंगत एक्टर असरानी भी हैं। असरानी का इस साल अक्टूबर में निधन हो गया था। फिल्म में असरानी को देखकर फैंस इमोशनल हो गए थे। कपिल शर्मा की बात करें तो वह अपने कॉमेडी शो के लिए जाने जाते हैं। उनके कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द ग्रेट इंडियन कपिल शो जैसे शो काफी पॉपुलर हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here