Home लाइफ स्टाइल चेहरे पर सबकुछ ट्राई कर लिया! फिर भी नहीं जा रहे जिद्दी...

चेहरे पर सबकुछ ट्राई कर लिया! फिर भी नहीं जा रहे जिद्दी ‘पिंपल स्पॉट्स’? तो जरूर ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

3
0

हार्मोन्स के असंतुलन, बढ़ती उम्र और गलत खान-पान के कारण अक्सर चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं। ऐसे में ये मुंहासे हमारी त्वचा को पूरी तरह खराब कर देते हैं। वहीं, एक बार आपके चेहरे पर पिंपल्स आ जाएं तो कई दिनों तक इसका कोई निशान नहीं रहता। इसके कारण हमारा लुक भी पूरी तरह खराब हो जाता है। ऐसे में हम इन्हें ठीक करने के लिए बाजार से महंगे प्रोडक्ट ढूंढने लगते हैं ताकि पिंपल्स जल्दी ठीक हो जाएं। पिंपल्स बाद में भी चेहरे पर अपने निशान छोड़ जाते हैं। इस तरह से चेहरा बहुत ख़राब दिखता है। जिसके कारण हम इन्हें हटाने के लिए क्रीम, जैल आदि की तलाश करने लगते हैं। ताकि जल्द से जल्द इन निशानों से छुटकारा पाया जा सके।

अगर पिंपल्स ठीक होने के बाद भी आपके चेहरे पर काले निशान रह गए हैं, जो विभिन्न प्रयासों के बावजूद नहीं जा रहे हैं। इसके लिए आज हम आपको इस लेख में दो ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप पिंपल के निशानों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको न तो ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और न ही पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में आप भी ब्यूटी एक्सपर्ट कुशाग्र व्यास के इन घरेलू उपायों की मदद से पिंपल के दागों से छुटकारा पा सकते हैं।

इन तरीकों से पिंपल्स के दागों से पाएं छुटकारा

टमाटर, दही और खीरे का पेस्ट डालें

  • आवश्यक सामग्री
  • 2 टमाटर का पेस्ट
  • 1 खीरा
  • आधा कटोरी दही

बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धोना होगा।
  • अब इसे टुकड़ों में काट लें और मिक्सी जार में पीस लें।
  • इसके बाद इसमें कटे हुए खीरे के टुकड़े डालकर उन्हें भी पीस लें।
  • दोनों पेस्ट को एक कटोरे में लें और अच्छी तरह मिला लें।
  • इसके बाद इसमें ऊपर से दही डालकर मिला लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • अच्छी तरह सूखने के बाद सामान्य पानी से धो लें।

बेसन, हल्दी और दही का मास्क

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच बेसन
  • आधा चम्मच हल्दी
  • आधा कटोरी दही
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक कटोरे में बेसन छानना होगा।
  • आपको इसमें हल्दी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाना है।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल डालकर मिला लें।
  • आपको यह मास्क अपने चेहरे पर लगाना है।
  • जब यह सूख जाए तो आपको अपना चेहरा सामान्य पानी से धोना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here