Home खेल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

9
0


चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड्स


टीम इंडिया
भारत दुनिया की इकलौती टीम बन गई है, जिसने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब तीसरी बार जीता है। इससे पहले 2002( संयुक्त विजेता) और 2013 में खिताब जीता था।

सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने छह बार यह कारनामा किया है।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उनके खाते में 18 मैचों में 747 रन हैं, जिसमें 74.70 का औसत है।

रोहित बने सिक्सर किंग
रोहित शर्मा अब दिग्गज गेल को पछड़ाकर आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर बन गए। उनके आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में 69 छक्के हो गए हैं और गेल के नाम 64 छक्के दर्ज हैं।

सबसे बड़ा टीम स्कोर
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 362/6 का स्कोर बनाया। इतना बड़ा स्कोर बनाना एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

एक संस्करण में सबसे ज्यादा शतक
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 14 शतक लगे। यह चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में सबसे अधिक शतक हैं।

सबसे तेज शतक
साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में सेमीफाइनल में 67 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे। उन्होंने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 77 गेंदों में शतक बनाया था।

सबसे बड़ी पारी
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर बने। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 146 गेंदों में 177 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

स्पिनर्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पिनर्स ने आईसीसी टूर्नामेंट के किसी वनडे मैच में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बनाया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल में स्पिनर्स ने कुल 73 ओवर फेंके।

रोहित ने जीतीं दो ट्रॉफी
रोहित शर्मा बतौर कप्तान आईसीसी के दो ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं, इससे पहले उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 में टी 20 विश्व कप जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here