फादर्स डे वो खास दिन होता है जब हम अपने पिता के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर करते हैं। अगर आप इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए कुछ खास प्लान कर रहे हैं तो उसमें कोई ट्रेंडिंग और यूनिक केक डिजाइन जरूर शामिल करें। आजकल मार्केट में डैड के शौक, प्रोफेशन या उनकी पर्सनैलिटी के हिसाब से कई क्रिएटिव केक डिजाइन मौजूद हैं। डैड चाहे क्रिकेट लवर हों, बाइक के शौकीन हों या ऑफिस के हीरो, उनके लिए खास तौर पर कस्टमाइज्ड केक बनाना एक बेहतरीन सरप्राइज होगा। डैड इन ट्रेंडिंग केक डिजाइन को देखकर न सिर्फ खुश होंगे बल्कि उन्हें यह भी एहसास होगा कि आपके मन में उनके लिए कुछ खास है। तो आइए जानते हैं 5 ट्रेंडिंग केक डिजाइन जो आप फादर्स डे पर बना सकते हैं।
शर्ट और टाई वाला केक
फादर्स डे पर शर्ट और टाई वाले केक की काफी डिमांड रहती है। ये केक डैड के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आप 500 ग्राम के वजन में भी ऐसे केक आसानी से बना सकते हैं। ये केक दिखने में भी बेहद खूबसूरत है जो आपके डैड को बेहद पसंद आएगा।
सिंपल चॉकलेट केक
आप चाहें तो अपने डैड के लिए सिंपल चॉकलेट फ्लेवर और क्लासिक डिजाइन वाला केक बना सकते हैं। ये डिज़ाइन सिंपल होने के साथ-साथ क्लासी भी लगते हैं। यह केक 500 ग्राम में भी बनाया जा सकता है। अगर आप कुछ सिंपल और क्यूट चाहते हैं तो मूंछ वाला कपकेक या बेंटो केक एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह छोटा, सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत लगता है। आप इसे 500 ग्राम में भी बना सकते हैं।
फोटो केक
आजकल फोटो केक बहुत चलन में हैं। आप अपने पापा के साथ अपनी एक क्यूट फोटो डालकर यह केक बना सकते हैं। इसे देखकर आपके पापा जरूर खुश होंगे और यह उनके लिए एक इमोशनल सरप्राइज भी होगा।
स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी केक
अगर आपके पापा को फ्रूटी फ्लेवर पसंद है तो स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी केक भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप अनोखे टॉपिंग और सजावट के साथ नए डिज़ाइन भी चुन सकते हैं। इसका स्वाद और रंग दोनों ही दिल जीतने वाले हैं।