Home मनोरंजन जब बेडरूम में सरेआम एक लड़के के साथ पकड़ी गई थी Jahnavi Kapoor,...

जब बेडरूम में सरेआम एक लड़के के साथ पकड़ी गई थी Jahnavi Kapoor, फिर बोनी कपूर ने दी थी ऐसी सजा जानकर उड़ जाएंगे तोते

8
0

गॉसिप न्यूज़ डेस्क – जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले जान्हवी की फिल्म ‘देवरा’ रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस के डांस को भी खूब पसंद किया गया था। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ नजर आएंगी।

जान्हवी बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं और अब एक सफल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। लेकिन कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने एक फिल्म प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था, जो काफी हैरान करने वाला था।जब जान्हवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का प्रमोशन कर रही थीं, तब उन्होंने यह किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उनके पिता ने उन्हें एक लड़के के साथ बेडरूम में पकड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को सजा भी दी थी।

.
क्या है वह किस्सा
माशेबल इंडिया से बातचीत में जान्हवी ने इस घटना को याद किया। उन्होंने बताया था, “ये तब की बात है जब हम अपने पुराने घर में रहा करते थे। तब एक बार मैंने अपने एक पुरुष मित्र को घर पर बुलाया था। उस समय घर पर कोई नहीं था और हम दोनों बेडरूम में बैठकर बातें कर रहे थे। उस समय पापा घर आ गए। मुझे कुछ समझ नहीं आया और मैंने उन्हें दरवाजे की बजाय खिड़की से नीचे कूदवा दिया। मुझे लगा कि अगर वो खिड़की से जाएंगे तो पापा को इस बारे में पता नहीं चलेगा। लेकिन पापा ने सीसीटीवी में सब देख लिया था और मेरी पूरी योजना उल्टी पड़ गई। पापा ने मुझे इसकी सजा भी दी और बाद में घर की सभी खिड़कियों में ग्रिल लगवा दी।”

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जान्हवी की निजी जिंदगी और आने वाली फिल्म
फिल्म ‘धड़क’ के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी कपूर ने अपने छोटे से करियर में अब तक कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वो जल्द ही वरुण धवन के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस की निजी जिंदगी की बात करें तो वो शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, लेकिन अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। हालांकि, दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं और पार्टी करते भी नजर आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here