हर व्यक्ति जीवन में कभी न कभी मुश्किल हालातों से गुजरता है। ऐसे समय में हम सोचते हैं कि जल्द ही ये दौर खत्म हो जाए और अच्छे दिन शुरू हो जाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अच्छा समय शुरू होने से पहले हमें कुछ संकेत मिलते हैं, आज हम आपको इन संकेतों के बारे में जानकारी देंगे। अगर आपको भी ये संकेत मिलें तो समझ लें कि जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”गरुड़ पुराण के अनुसार अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये 8 संकेत। सकारात्मक संकेत | Garud Puran |” width=”932″>
अगर आपको पानी से भरा बर्तन दिखे
पानी का संबंध भगवान विष्णु से है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में इसे शुभ ग्रह चंद्रमा का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आपको कभी सड़क पर चलते समय पानी से भरा बर्तन दिख जाए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। पानी से भरा बर्तन देखने के बाद आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कुछ ऐसा हो सकता है जिससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
हाथों में खुजली
अगर किसी पुरुष के दाएं हाथ और महिला के बाएं हाथ में बार-बार खुजली हो रही है तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा होने पर धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं, साथ ही अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। हाथ में खुजली होने का मतलब यह भी होता है कि आपके जीवन का बुरा दौर खत्म होने वाला है और आप आर्थिक मोर्चे पर सफल हो सकते हैं।
बार-बार झाड़ू दिखना
अगर आपको घर के बाहर बार-बार झाड़ू दिख रही है तो समझ लीजिए कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में कई बार झाड़ू दिखना इस बात का संकेत है कि आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। अगर आप पैसों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे तो अब वो खत्म हो सकती हैं।
घर में काली चींटियों का आना
काली चींटियों को शुभता का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको अपने घर में काली चींटियां आती दिखें तो ये अच्छे दिनों के आने का संकेत है। अगर आपको घर की दीवार पर चींटियों का झुंड चढ़ता हुआ दिख जाए तो आपको करियर और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। हालांकि, आपको घर में आने वाली चींटियों को मारने से बचना चाहिए, इसके विपरीत आपको उन्हें आटा या चीनी डालनी चाहिए।
शंख की ध्वनि सुनना
अगर आपको सुबह-सुबह शंख की ध्वनि सुनाई दे तो ये आपके अच्छे दिनों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। आपके सामने जो चुनौतियां आ रही थीं, वे दूर हो सकती हैं और जीवन में स्थिरता देखने को मिल सकती है।
अनजानी खुशबू महसूस होना
अगर आपको अनजानी खुशबू महसूस होती है, तो समझ लीजिए कि कोई सकारात्मक ऊर्जा आपके साथ है और ऐसा होने पर आपके जीवन में अच्छे बदलाव आने शुरू हो सकते हैं। साथ ही आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है।
सपने में मंत्र सुनना
अगर आपको सपने में मंत्र सुनाई देते हैं, तो यह बहुत अच्छा सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि असल जिंदगी में आप सफलता की राह पर आगे बढ़ सकते हैं, आपको कोई अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है।