Home मनोरंजन जिंदगी और मौत के बीच ऋतिक रोशन का पोस्ट, बताया क्या है...

जिंदगी और मौत के बीच ऋतिक रोशन का पोस्ट, बताया क्या है उनका सबसे बड़ा डर

1
0

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने सोमवार को एक सुंदर वाक्य समझाते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया।

अभिनेता ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की। इसमें वे हाथ में किताब लिए हुए हैं। अभिनेता ने पोस्ट में मौत के एंजल के बारे में एक काव्यात्मक और फिलॉसॉफिकल अंदाज में बयां किया। उन्होंने लिखा, “विमान का कैप्टन उड़ान भरने की घोषणा करता हूं। ठीक उसी मौत का प्यारा एंजल मेरे बाएं कंधे पर आ बैठता है और कोई धुन सी बजाता है। फिर से वही उसकी मौजूदगी थोड़ी अजीब लगती है। मैं चाहता हूं कि वह चला जाए, क्योंकि मैं कुछ मजेदार पढ़ना चाहता हूं और मौज-मस्ती के बारे में सोचना चाहता हूं, लेकिन सालों की दोस्ती इतनी गहरी हो गई है कि अब अचानक उसे अनदेखा करना मुश्किल लगता है।”

अभिनेता ने आगे लिखा कि वे किताब नीचे रख देते हैं और आने वाले अंधकार की ओर देखते हैं, जिससे थोड़ा डर भी लगता है। उन्होंने लिखा, “मैं वहां से शुरू करता हूं, जहां से मेरा जीवन शुरू हुआ था। बीच का यह रंगीन जीवन प्यार और संघर्ष का खूबसूरत मिश्रण रहा है। मेरा दिल अनगिनत उम्मीदों से धड़कता है, इतनी उम्मीद कि कभी-कभी दिल टूट भी जाता है, तो कभी सब कुछ सही और संतुलित लगता है। चारों ओर देखते हूं, तो पता चलता है कि इसमें बहुत से लोग साथ हैं। फिर वे एंजल के साथ मिलकर सीटी बजाने लगते हैं।

अभिनेता ने आखिरी में इस वाक्य को गुड ओमेंनस नाम की किताब से प्रेरित बताया।

अभिनेता की बात करें तो उनकी फिल्म ‘वॉर’ 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा, अभिनेता जल्द ही ‘कृष-4’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट करण मल्होत्रा करने वाले हैं, और फिल्म को एक्टर के पिता राकेश रोशन प्रोड्यूस करेंगे। इसके अलावा, वह ‘अल्फा’ और ‘द रोशन्स’ में भी दिखेंगे।

–आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here