क्रिकेट न्यूज डेस्क।। अनाया बांगर के बिग बॉस में जाने की खूब चर्चा हो रही थी। लेकिन, अब वह एक और रियलिटी शो में पहुँच गई हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए यह जानकारी साझा की है। अनाया बांगर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके रियलिटी शो में जाने की घोषणा की है। इतना ही नहीं, जानकारी साझा करते हुए उन्होंने इसे अपनी ज़िंदगी का सबसे ख़ास पल बताया है। ख़ास पल हो भी क्यों न, आख़िरकार वह ज़िंदगी में पहली बार किसी रियलिटी शो का अनुभव जो ले रही हैं।
रियलिटी शो में नज़र आएंगी अनाया बांगर
अब सवाल यह है कि अनाया बांगर कहाँ जा रही हैं? वह कौन सा रियलिटी शो कर रही हैं? अनाया बांगर के मुताबिक, वह राइज़ एंड फ़ॉल नाम के एक रियलिटी शो का हिस्सा हैं, जिसका पहला एपिसोड रिलीज़ हो चुका है। उन्होंने पहले एपिसोड वाले दिन को अपनी ज़िंदगी के लिए बेहद ख़ास बताया है।
‘राइज़ एंड फ़ॉल’ नाम का यह रियलिटी शो, जिसका हिस्सा अनाया बांगर बनी हैं, अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर रोज़ दोपहर 12 बजे आएगा। मतलब अगर आप अनाया बांगर के फैन हैं, तो अब आप उन्हें रोज़ाना MX प्लेयर पर जाकर देख सकते हैं।
पहली बार मुझे ऐसा लगा, मैं सातवें आसमान पर हूँ।
सारी जानकारी साझा करते हुए अनाया बांगर ने आगे बताया कि वह इस शो को लेकर थोड़ी नर्वस और थोड़ी एक्साइटेड हैं। कुल मिलाकर, शो को लेकर उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। आखिरकार, उन्होंने अपने फैन्स का सपोर्ट भी माँगा है। उन्होंने लिखा कि लोगों का प्यार और सपोर्ट उनके लिए बहुत मायने रखता है।
पहले अनाया बांगर के सलमान खान के शो बिग बॉस में जाने की चर्चा थी। लेकिन, बाद में उस दावे का खंडन किया गया। अनाया बांगर के बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट जाने की खबर महज अफवाह निकली।








