Home मनोरंजन जीनत के बच्चों ने रिजेक्ट कर दी उनकी तस्वीरें! खास झलक संग...

जीनत के बच्चों ने रिजेक्ट कर दी उनकी तस्वीरें! खास झलक संग एक्ट्रेस ने कही मजेदार बात

1
0

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। एवरग्रीन एक्ट्रेस जीनत अमान फैंस के साथ सोशल मीडिया पर किस्से-कहानियों के साथ कनेक्ट रहती हैं। शुक्रवार को किए एक मजेदार पोस्ट में उन्होंने बच्चों से मिली ‘डांट’ का जिक्र किया। साथ ही तीन खास तस्वीरों की झलक भी दिखाई।

जीनत ने लिखा कि वह उम्र के उस दौर में हैं, जब उनके बच्चे ही उन्हें पेरेंटिंग करने लगते हैं? उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके बच्चों ने उन्हें सलाह दी कि वह सही से सेल्फी और कैंडिड तस्वीरें लेना सीखें, क्योंकि वह अब इंस्टाग्राम पर्सनैलिटी हैं।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह रैपर बादशाह, सिंगर श्रेया घोषाल, एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ पोज देती दिखीं। वहीं, दूसरी तस्वीर में हेलन के साथ गले लगते नजर आईं।

जीनत अमान ने तस्वीरों के साथ मजेदार अंदाज में लिखा, “क्या कोई और भी उम्र के इस दौर में है, जहां उनके बच्चे ही उन्हें पेरेंटिंग करने लगे हैं? हाल ही में मुझे सही से सेल्फी और कैंडिड तस्वीरें लेने के लिए डांट पड़ी। मुझसे कहा गया कि अब सेल्फी, कैंडिड लेना सीखो मां क्योंकि तुम एक इंस्टाग्राम पर्सनैलिटी हो और इसके लिए हम पर निर्भर मत रहो और खुद क्लिक करना सीखो।”

इस पोस्ट में जीनत ने तीन खास तस्वीरें शेयर कीं, जो उन्होंने बच्चों की मदद के बिना अपलोड कीं। उन्होंने पोस्ट की तीनों तस्वीरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहली डूडल है, दूसरी हेलन के साथ और तीसरी प्यारे लोगों के साथ। हल्के अंदाज में बताया कि बच्चों के व्यवहार पर उन्हें गुस्सा भी आया।

उन्होंने लिखा, “मुझे उस रवैये से काफी गुस्सा आया और उससे भी ज्यादा तब जब बच्चों ने मेरी ली तस्वीरों को रिजेक्ट कर दिया! खैर, वे तस्वीरें डिजिटल स्वर्ग में चली गई हैं, लेकिन यहां तीन तस्वीरें हैं जो मैंने रिक्वेस्ट कीं, मिलीं और उनकी मदद के बिना अपलोड कीं।”

जीनत अमान ने अपने मजेदार पोस्ट पर फॉलोअर्स से सवाल भी किया। उन्होंने लिखा, “मेरे फीड पर इन आइकन्स को पोस्ट करने के बदले में आप मुझे उस पब्लिक फिगर या सेलिब्रिटी का नाम बताएं, जिसे आप सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और क्यों?”

–आईएएनएस

एमटी/एबीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here