Home खेल जॉन सीना और ब्रॉक लेसनर का होगा राज, दामाद की होगी छुट्टी,...

जॉन सीना और ब्रॉक लेसनर का होगा राज, दामाद की होगी छुट्टी, विंस मैकमोहन के WWE में मचने वाला है बवाल

2
0

WWE में एक और बदलाव हो सकता है। WWE के पहले चेयरमैन रहे विंस मैकमोहन फिर से कंपनी खरीद सकते हैं। फिलहाल कंपनी TKO के अंडर में काम कर रही है और ट्रिपल एच क्रिएटिव हेड हैं। अगर विंस मैकमोहन वापस आते हैं तो कई चौंकाने वाले फैसले लिए जा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर विंस मैकमोहन वापस आते हैं तो क्या हो सकता है?

1. क्रिएटिव हेड के पद से ट्रिपल एच को हटाया जा सकता है

विंस मैकमोहन क्रिएटिव हेड के पद से ट्रिपल एच को हटा सकते हैं। वह खुद पद संभाल सकते हैं या किसी और को नियुक्त कर सकते हैं। विंस मैकमोहन और ट्रिपल एच के काम करने का तरीका अलग-अलग है। विंस मैकमोहन पहले बड़े स्टार्स पर फोकस करते थे, जिनसे उन्हें ज्यादा पैसे मिलते थे। वहीं, ट्रिपल एच नए स्टार्स बनाने और मिड-कार्ड टैलेंट को बढ़ावा देने पर फोकस करते हैं।

2. ब्रॉक लैसनर की हो सकती है वापसी

ब्रॉक लैसनर समरस्लैम 2023 के बाद से WWE में नजर नहीं आए हैं। उनके खिलाफ कुछ कानूनी मामले चल रहे हैं। इस वजह से WWE की लीगल टीम उन्हें इजाजत नहीं दे रही है। लेकिन, ब्रॉक लैसनर विंस मैकमोहन के पसंदीदा हैं। इसलिए, अगर विंस मैकमोहन वापस आते हैं, तो वे ब्रॉक लैसनर को वापस ला सकते हैं।

3. जॉन सीना हील से बेबीफेस बन सकते हैं
जॉन सीना एलिमिनेशन चैंबर 2025 में एली बन गए। यह WWE के इतिहास में सबसे चौंकाने वाले पलों में से एक था। इससे पहले भी जॉन सीना को हील बनाने के विचार थे, लेकिन विंस मैकमोहन इसके खिलाफ थे। वे कभी भी जॉन सीना को हील नहीं बनाना चाहते थे, क्योंकि उनकी मर्चेंडाइज की बिक्री बहुत ज़्यादा थी। अगर जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर से पहले विंस मैकमोहन कंपनी को वापस खरीद लेते हैं, तो प्रशंसक जॉन सीना को फिर से बेबीफेस के रूप में देख सकते हैं। यह जॉन सीना के शानदार करियर को खत्म करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here