Home खेल ‘जो हुआ सो गया….’ एशिया कप ट्रॉफी को लेकर माफी मांगने पर मजबूर...

‘जो हुआ सो गया….’ एशिया कप ट्रॉफी को लेकर माफी मांगने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान, PCB चीफ ने माफीनामे में कही बड़ी बात

6
0

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नक़वी ने भारत से माफ़ी मांगी है। उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में कहा कि उन्हें अब नई शुरुआत करनी चाहिए। नक़वी एशिया कप 2025 के फ़ाइनल मैच के बाद ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया था। नक़वी अब तक अपनी अकड़ दिखा रहे थे, लेकिन अब नरम पड़ गए हैं। उन्होंने ट्रॉफी वापस करने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

एसीसी की बैठक में नक़वी ने कहा, “जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था, लेकिन अब हमें एक नई पहल करनी चाहिए। सूर्यकुमार यादव को खुद आकर ट्रॉफी लेनी चाहिए।” एसीसी की बैठक मंगलवार (30 सितंबर) को दुबई में हुई थी। बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाया। बाद में नक़वी ने माफ़ी मांगी। फ़ाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। नक़वी ने काफ़ी देर तक इंतज़ार किया, लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ी नहीं माने। इसके बाद नक़वी ट्रॉफी और मेडल दोनों लेकर चले गए।

पाकिस्तान में नक़वी के इस्तीफ़े की माँग तेज़

पाकिस्तान में भी नक़वी के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफ़रीदी ने नक़वी की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें एक पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। नक़वी पीसीबी प्रमुख और पाकिस्तान के गृह मंत्री दोनों हैं। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के अनुसार, अफ़रीदी ने कहा, “नकवी को एक पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। पाकिस्तान क्रिकेट को इस समय ध्यान देने की सख़्त ज़रूरत है।”

मोहसिन नक़वी के बारे में कीर्ति आज़ाद ने क्या कहा

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद ने कहा, “वह माफ़ी मांग रहे हैं या नहीं, यह अलग बात है। ट्रॉफी उनकी निजी संपत्ति नहीं थी, वह इसे कैसे छीन सकते हैं? ऐसा लगता है जैसे वह आउट होने पर बल्ला और गेंद अपने साथ ले गए हों।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here