Home खेल टीम इंडिया के कप्तान, BCCI चीफ और अब हेड कोच, सौरव गांगुली...

टीम इंडिया के कप्तान, BCCI चीफ और अब हेड कोच, सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम ने किया ऐलान

1
0

पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सौरव गांगुली को SA20 लीग के आगामी सीज़न से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। फ्रैंचाइज़ी ने रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- प्रिंस अब कैपिटल्स खेमे में शाही रंग भरने के लिए तैयार हैं! हमें बेहद खुशी है कि सौरव गांगुली हमारे नए मुख्य कोच बन गए हैं। किसी पेशेवर क्रिकेट टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में गांगुली का यह पहला कार्यकाल होगा।

गांगुली, जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे
गांगुली की नियुक्ति इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ जोनाथन ट्रॉट के कैपिटल्स के मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने के ठीक एक दिन बाद हुई है। फ्रैंचाइज़ी ने शनिवार को ट्रॉट का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- जोनाथन ट्रॉट, हम टीम के प्रति आपके नेतृत्व और समर्पण के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। आपके आगे के सफ़र के लिए शुभकामनाएँ। गौरतलब है कि इस बार 2026 टी2 विश्व कप से टकराव से बचने के लिए SA20 लीग का कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया है। यह टूर्नामेंट अब 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक खेला जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गांगुली की कोचिंग में प्रिटोरिया कैपिटल्स कैसा प्रदर्शन करती है।

गांगुली लंबे समय से कैपिटल्स के साथ हैं।

गांगुली ने 2012 में पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद से विभिन्न प्रशासनिक और सलाहकार पदों पर कार्य किया है। वह 2015 से 2019 तक चार वर्षों तक बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष रहे। अक्टूबर 2019 में BCCI अध्यक्ष बनने से पहले गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया था। वह 2023 में टीम निदेशक के रूप में कैपिटल्स में लौट आए। JSW और कैपिटल्स फ्रैंचाइज़ी के सह-मालिक GMR ग्रुप्स के बीच एक समझौते के बाद, अक्टूबर 2024 में गांगुली को JSW स्पोर्ट्स में क्रिकेट प्रमुख नियुक्त किया गया और उन्हें महिला फ्रैंचाइज़ी और प्रिटोरिया कैपिटल्स की देखरेख का काम सौंपा गया। प्रिटोरिया, जो दो वर्ष पहले लीग के उद्घाटन संस्करण में उपविजेता रहा था, पिछले सत्र में छह टीमों में से पांचवें स्थान पर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here