Home खेल टी20 वर्ल्ड कप: फिलहाल निश्चित नहीं वेन्यू, मगर शुरू हुई नॉकआउट मुकाबलों...

टी20 वर्ल्ड कप: फिलहाल निश्चित नहीं वेन्यू, मगर शुरू हुई नॉकआउट मुकाबलों के लिए टिकटों की बिक्री

1
0

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4-8 मार्च के बीच 2 सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला जाना है। इन तीन नॉकआउट मुकाबलों के लिए मंगलवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है।

क्रिकेट फैंस 4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल, 5 मार्च को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल और 8 मार्च को होने वाले बहुप्रतीक्षित फाइनल के लिए आधिकारिक बुकिंग साइट्स के जरिए सीटें बुक कर सकते हैं।

हालांकि, सेमीफाइनल 1 का वेन्यू फ्लोटिंग अरेंजमेंट पर निर्भर करेगा। मैच या तो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में या कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। जबकि सेमीफाइनल 2 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने की पुष्टि हुई है।

टूर्नामेंट की गाइडलाइंस के मुताबिक, अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो वे 4 मार्च को कोलंबो में सेमीफाइनल 1 खेलेगी। अगर पाकिस्तान क्वालिफाई नहीं कर पाता है, लेकिन श्रीलंकाई टीम सुपर 4 में पहुंच जाती है और भारत के खिलाफ मैच नहीं होता, तो मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। अगर कोई भी कंडीशन लागू नहीं होती, या अगर भारत का श्रीलंका के खिलाफ ड्रॉ होता है, तो सेमीफाइनल 1 उसी तारीख को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित होगा।

खिताबी मैच का वेन्यू पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने पर निर्भर करता है। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो खिताबी मैच कोलंबो में खेला जाएगा। अन्यथा, इसे अहमदाबाद में खेला जाएगा।

आईसीसी ने स्पष्ट किया कि ऐसे वेन्यू के लिए खरीदे गए टिकट जो आखिरकार सेमीफाइनल 1 या फाइनल होस्ट नहीं करते हैं, उनका पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा।

टिकट बिक्री के पहले फेज में तीनों नॉकआउट मुकाबलों के लिए अलग-अलग कैटेगरी में लिमिटेड एलोकेशन शामिल है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचेगा, इसकी जबरदस्त मांग की उम्मीद है।

टी20 वर्ल्डकप 2026 के मौजूदा सुपर-8 राउंड में भारत को वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। वहीं, पाकिस्तान ग्रुप-बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और सह-मेजबान श्रीलंका के साथ है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली दोनों टीमें फाइनल मैच में उतरेंगी।

–आईएएनएस

आरएसजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here