Home खेल टी20 वर्ल्ड कप: ‘भारतीय टीम पर दबाव ज्यादा, हम फायदा उठाएंगे’, दक्षिण...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘भारतीय टीम पर दबाव ज्यादा, हम फायदा उठाएंगे’, दक्षिण अफ्रीका के कोच कॉनराड का बयान

1
0

अहमदाबाद, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए सुपर-8 का यह पहला मैच है। ग्रुप स्टेज में अजेय रही दोनों ही टीमें सुपर-8 की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेंगी। दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री कॉनराड का मानना ​​है कि भारतीय टीम पर दबाव ज्यादा होगा।

शुक्री कॉनराड ने अभ्यास सत्र के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “दोनों टीमों पर दबाव है, लेकिन मौजूदा चैंपियन होने के नाते भारत इसे ज्यादा महसूस करेगा। दक्षिण अफ्रीका दबाव को अपनाएगा और उसका फायदा उठाएगा, न कि उससे घबराएगा।”

उन्होंने कहा, “भारतीय टीम पर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने का दबाव होगा। उम्मीद है कि हम उन्हें एक्सपोज कर पाएंगे और उस दबाव में उन्हें कमजोर बना पाएंगे। हालांकि, भारतीय टीम कमजोर नहीं है।”

कॉनराड ने कहा, “मुझे लगता है कि हम सभी टॉप टीम के खिलाफ खेलने के दबाव के बारे में बात करते हैं। हमें ठीक से पता नहीं है कि वे किस दबाव में हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि जो खिलाड़ी पिछले तीन मैचों में तीन बार डक पर आउट हुआ है, उस पर अपनी टीम में जगह बनाने का दबाव नहीं है।”

दक्षिण अफ्रीका के कोच ने अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म को भारतीय टीम की कमजोरी नहीं मानते हुए कहा कि एक की खराब फॉर्म से टीम कमजोर नहीं होती। टीम इंडिया मजबूत है, और उन्होंने अभिषेक का समर्थन किया है।

भारतीय टीम के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का टी20 में हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस पर कॉनराड का कहना था कि द्विपक्षीय सीरीज और विश्व कप के मैचों में बहुत अंतर होता है।

भारतीय टीम पिछले मैचों में स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करती हुई दिखी है। दक्षिण अफ्रीका के पास केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और एडेन मार्करम के रूप में विकल्प हैं जिनका टीम फायदा उठाना चाहेगी।

–आईएएनएस

पीएके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here