Home खेल टी20 वर्ल्ड कप में 2 सगे भाइयों ने रचा इतिहास, मिलकर 46...

टी20 वर्ल्ड कप में 2 सगे भाइयों ने रचा इतिहास, मिलकर 46 गेंद पहले ही चेज कर डाला टारगेट

1
0

इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया। यह T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इटैलियन क्रिकेट टीम की पहली जीत है। इटली ने 46 गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल करके इतिहास रच दिया। जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का दोनों ने हाफ सेंचुरी बनाकर इटली की जीत पक्की की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। नेपाल का कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसके चलते नेपाल 123 रन पर आउट हो गया। जवाब में इटली ने सिर्फ 12.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।

दो भाइयों ने मचाई तबाही
इटली के लिए जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने पारी की शुरुआत की। एंथनी ने 32 गेंदों में 62 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि जस्टिन ने 44 गेंदों में 60 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 46 गेंद बाकी रहते 124 रन का टारगेट हासिल कर लिया। दोनों ने मिलकर 9 छक्के और 8 चौके लगाए। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी और कुशल भुर्तल को छोड़कर सभी बॉलर्स की धुनाई हुई।

इस जीत के साथ, इटली ग्रुप C पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड से ऊपर तीसरे स्थान पर आ गया है। इटली के अभी दो मुश्किल मैच बाकी हैं, जिसमें उसे इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज का सामना करना है। इससे पहले, बेन मानेंटी और कृष्ण कलुगामागे ने खतरनाक बॉलिंग की और नेपाल की बैटिंग लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया। मानेंटी ने चार ओवर में सिर्फ 9 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि कलुगामागे ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here