कुछ बल्लेबाज़ ऐसे होते हैं जो हर फ़ॉर्मेट में आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। चाहे वो टेस्ट हो, वनडे हो या टी20। उन्हें आक्रामक बल्लेबाज़ी करना पसंद है। ऐसे में आज हम आपको उन 5 सूरमा बल्लेबाज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने तीनों फ़ॉर्मेट मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं।
रोहित शर्मा
भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे ऊपर हैं। रोहित शर्मा ने 2007 से अब तक 483 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 509 पारियों में 19234 रन बनाए हैं और सबसे ज़्यादा 620 छक्के भी लगाए हैं।
क्रिस गेल
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। गेल ने 1999 से 2021 तक कुल 483 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 551 पारियों में 19593 रन बनाए हैं और 553 छक्के लगाए हैं।
शाहिद अफरीदी
पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर और कप्तान शाहिद अफरीदी ने 1996 से 2018 के बीच 524 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 508 पारियों में 1196 रन बनाए और 476 छक्के भी लगाए।
ब्रेंडन मैकुलम
न्यूज़ीलैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान ब्रेंडन मैकुलम इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। मैकुलम ने 2002 से 2016 के बीच 432 मैचों की 474 पारियों में 14676 रन बनाए हैं और 398 छक्के लगाए हैं।
मार्टिन गप्टिल
न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 2009 से 2022 के बीच कुल 367 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 402 पारियों में 13463 रन बनाए हैं और 383 छक्के लगाए हैं। वह इस सूची में पाँचवें स्थान पर हैं।