भारतीय बाजारों के लिए वैश्विक संकेत मिले-जुले हैं। गिफ्ट निफ्टी में मामूली गिरावट देखने को मिली, लेकिन एशिया में अच्छा प्रदर्शन हो रहा है। दूसरी ओर, ट्रंप के टैरिफ बम के कारण कल अमेरिकी बाजार करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आज अमेरिकी वायदा बिल्कुल सपाट चल रहा है। टेस्ला के शेयर कल 7 प्रतिशत नीचे बंद हुए। मस्क ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की।
ट्रंप ने टैरिफ बम तोड़ा
ट्रंप ने टैरिफ बम गिराया। 14 देशों पर 25 से 40 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए गए। जापान, दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत टैक्स लगेगा। बांग्लादेश पर भी 35 प्रतिशत का बोझ था। नई दरें 1 अगस्त से लागू होंगी। भारत के मामले में ट्रंप ने कहा कि वह डील करने के बहुत करीब हैं।
क्या है ट्रंप का पत्र?
भाषा ऐसी है जैसे अमेरिका ने कोई उपकार किया हो। जो ज्यादा टैरिफ लगाएगा, उसे ज्यादा टैरिफ देना होगा। सभी देशों का व्यापार घाटा बड़ा नहीं है। अगर कोई टैरिफ बढ़ाता है, तो हम भी बढ़ा देंगे। भारत के साथ डील को लेकर असमंजस बरकरार है। इस सप्ताह यूरोपीय संघ के साथ एक संभावित समझौता संभव है।
कच्चे तेल में उछाल
ओपेक+ के उत्पादन बढ़ाने के फैसले से भी कच्चे तेल में कोई कमी नहीं आई। ब्रेंट करीब 2 फीसदी उछलकर 70 डॉलर के करीब पहुंच गया। वहीं ट्रंप के टैरिफ एलान से सोने में रिकवरी आई। कॉमेक्स गोल्ड 3350 डॉलर पर पहुंच गया।
एशियाई बाजार
इस बीच, एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी में 17.00 अंकों की गिरावट दिख रही है। वहीं, निक्केई करीब 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 39,711.29 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.52 फीसदी की बढ़त दिख रही है। ताइवान का बाजार 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 22,205.84 पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंग सेंग 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 24,043.51 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, कोस्पी 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 3,480.99 के स्तर पर नजर आ रहा है।