नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में शनिवार रात कई लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों के अनुसार इस भयानक दुर्घटना में 18 से अधिक लोगों की जान चली गई। बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज जाने वाले लोगों की भारी भीड़ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 14 और 16 पर जमा हो गई थी।
तभी अचानक वहां अफरा-तफरी मच गई। जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। भारत सरकार ने भी मुआवजे की घोषणा की है। इसलिए सरकार घायलों को भी मुआवजा देगी। अब कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि अगर ट्रेन में चढ़ते समय किसी के साथ कोई दुर्घटना हो जाए तो क्या होगा? जिसमें उसकी मृत्यु हो जाती है। तो आपको कितना मुआवजा मिलेगा? जानिए इस बारे में IRCTC का क्या नियम है.
IRCTC सिर्फ इन लोगों को देता है मुआवजा
भारतीय रेलवे में यात्रा करने के संबंध में कई नियम बनाए गए हैं। यदि ट्रेन में चढ़ते समय किसी के साथ दुर्घटना हो जाती है और उस दुर्घटना में उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। तो ऐसी स्थिति में IRCTC की ओर से मुआवजा भी दिया जाता है। लेकिन सभी लोगों को यह मुआवजा नहीं मिलता। केवल उन्हीं लोगों को आईआरसीटीसी द्वारा मुआवजा दिया जाता है। जिन लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक करते समय बीमा विकल्प चुना है।