Home मनोरंजन ठंड से जमी सांसें लेकिन नहीं रुकी शूटिंग! फरहान अख्तर ने ‘120...

ठंड से जमी सांसें लेकिन नहीं रुकी शूटिंग! फरहान अख्तर ने ‘120 बहादुरों’की कहानी के लिए झोंक दी जान

1
0

अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ की शूटिंग लद्दाख की कठिन परिस्थितियों में हुई, जहां तापमान शून्य से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता था। एक सूत्र ने कहा, “फिल्म की शूटिंग 14,000 फीट की ऊंचाई पर हुई, जहां तापमान अक्सर शून्य से 5 से शून्य से 10 डिग्री नीचे तक पहुंच जाता था। कहानी को ईमानदारी से पेश करने के लिए फरहान ने शारीरिक और मानसिक, हर स्तर पर कड़ी मेहनत की है।”

120 बहादुर किसकी कहानी दिखाती है? ‘120 बहादुर’ मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) के जीवन से प्रेरित है। यह फिल्म 1962 के रेजांग ला युद्ध के दौरान 120 भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस की कहानी है, जिन्होंने हजारों दुश्मनों से लद्दाख की रक्षा की थी। फरहान इस फिल्म में ‘मेजर शैतान सिंह भाटी’ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘राजी’ घई ने किया है, जबकि इसके निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) हैं। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी और 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के जवानों को श्रद्धांजलि देती है।

1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई को बेहतरीन तरीके से पेश करने के लिए तैयार है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फरहान के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने ‘दिल चाहता है’ से शुरुआत की थी, जिसने आधुनिक भारतीय युवाओं के चित्रण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

इसके बाद फरहान ने ‘लक्ष्य’, ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ जैसी फिल्में कीं। फरहान साल 2021 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘तूफान’ में नजर आए थे, जिसमें मृणाल ठाकुर, परेश रावल और हुसैन दलाल जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here