Home टेक्नोलॉजी डिश टीवी ने लॉन्च किया नया VZY स्मार्ट टीवी, DTH और OTT...

डिश टीवी ने लॉन्च किया नया VZY स्मार्ट टीवी, DTH और OTT एक ही जगह, सिनेमा हॉल से साउंड का मिलेगा मजा

5
0

डिश टीवी ने अपनी नई VZY स्मार्ट टीवी सीरीज़ बाज़ार में लॉन्च कर दी है। VZY का मतलब है वाइब, ज़ोन और यू। इन टीवी की सबसे खास बात यह है कि इनमें बिल्ट-इन DTH और OTT ऐप्स दोनों का मज़ा मिलेगा। यानी, अलग से सेट-टॉप बॉक्स लगाने का झंझट नहीं रहेगा। इस टीवी का शानदार डिस्प्ले और डॉल्बी साउंड आपको एक बेहतरीन थिएटर एक्सपीरियंस ज़रूर देगा। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन।

डिश टीवी के नए स्मार्ट टीवी 32 इंच (HD) से लेकर 55 इंच (QLED 4K) तक के साइज़ में लॉन्च किए गए हैं। इनमें HD से लेकर QLED 4K डिस्प्ले तक के विकल्प मौजूद हैं। टीवी का ब्राइटनेस लेवल 350 निट्स है और इसमें डॉल्बी विज़न सपोर्ट है, जिससे पिक्चर क्वालिटी और भी बेहतर लगती है।इन टीवी की सबसे बड़ी खासियत बिल्ट-इन DTH है, जो 576 लाइव चैनल ऑफर करता है। इनमें से 86 चैनल HD क्वालिटी में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, टीवी 24 OTT ऐप्स का सीधा एक्सेस भी देता है। यानी टीवी ऑन करते ही एक ही स्क्रीन पर चैनल और OTT दोनों का मज़ा।

VZY स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड 14 पर आधारित Google TV 5 पर काम करते हैं। यह टीवी 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिससे ऐप्स और कंटेंट आसानी से चल पाते हैं। इसके साथ ही, इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और एयरप्ले की सुविधा भी है।पनी ने इन टीवी को न केवल महानगरों में, बल्कि छोटे शहरों में भी हजारों डीलरों के माध्यम से उपलब्ध कराया है। खास बात यह है कि ग्राहक इसे ज़ीरो डाउन पेमेंट और नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।याद दिला दें कि डिश टीवी ने 2019 में अपना खुद का OTT प्लेटफॉर्म Watcho लॉन्च किया था। अब इस नए टीवी के साथ यूजर्स को DTH चैनल और OTT दोनों का कॉम्बिनेशन मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here