Home मनोरंजन डेंगू से ठीक होकर ‘दे कॉल हिम ओजी’ की शूटिंग पर लौटे...

डेंगू से ठीक होकर ‘दे कॉल हिम ओजी’ की शूटिंग पर लौटे इमरान हाशमी

10
0

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी डेंगू से ठीक होकर अपनी नई फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ के शूटिंग सेट पर वापस लौट आए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि अब वह काम करने के लिए फिर से तैयार हैं।

इमरान को 28 मई को डेंगू होने का पता चला था, लेकिन अब उन्होंने मुंबई में फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, “मैं फिर से एक्शन में आ गया हूं और अच्छा लग रहा है। मैंने डेंगू से ठीक होने के लिए कुछ दिन आराम किया, लेकिन अब मैं पूरी तरह ठीक हो गया हूं और फिर से शूटिंग पर वापस आ गया हूं।”

उन्होंने उन सभी का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके लिए प्यार और शुभकामनाएं भेजीं।

अभिनेता ने लिखा, “सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इतने प्यार और संदेश भेजे। मैं फिर से काम पर वापस आने को लेकर बहुत खुश हूं और जल्द ही आप सबके लिए कुछ नया और रोमांचक लेकर आने वाला हूं।”

‘दे कॉल हिम ओजी’ से इमरान पहली बार तेलुगू फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पवन कल्याण और प्रियंका मोहन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

‘दे कॉल हिम ओजी’ 25 सितंबर को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होगी।

‘दे कॉल हिम ओजी’ गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। फिल्म का संगीत थमन तैयार कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी पिछली बार फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में नजर आए थे। इसमें एक्टर ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभाया था। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। डायरेक्शन की कमान तेजस देवस्कर ने संभाली थी। ‘ग्राउंड जीरो’ फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here