मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी पूरी पलटन के साथ तीन गुना ज़्यादा धमाल मचाने के लिए वापस आ रहे हैं। उनका कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने तीसरे सीज़न के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर इस बात की जानकारी शेयर की है। जाहिर है, कपिल शर्मा का कॉमेडी शो अब टीवी की जगह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। पहले दो सीज़न दर्शकों को काफ़ी पसंद आए थे। अब तीसरे सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है।
वीडियो के ज़रिए किया ऐलान
नेटफ्लिक्स इंडिया ने हाल ही में अपने आधिकारिक पेज पर एक वीडियो शेयर करके ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीज़न की घोषणा की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, ‘अब 2025 का फनीवार होगा धमाकेदार। ढेर सारी हंसी और चमकते सितारों के साथ, द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीज़न 3 जल्द ही सिर्फ़ नेटफ्लिक्स पर लौट रहा है! #TheGreatIndianKapilShow #TheGreatIndianKapilShowOnNetflix #NextOnNetflixIndia’
View this post on Instagram
इस बार क्या होगा ख़ास?
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन की घोषणा करते हुए मेकर्स ने यह भी बताया है कि इस बार शो में क्या खास देखने को मिलेगा? नए सीजन के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा और उनकी टीम ने शेयर किया, ‘हम हंसी-मजाक, रोमांचक बातचीत और अपने पसंदीदा मेहमानों के साथ मस्ती वाले नए सीजन के लिए बेहद उत्साहित हैं। दुनियाभर के दर्शकों ने हमें जो प्यार और समर्थन दिया है, वह वाकई बेहद शानदार है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘लोगों को हंसाना हमेशा से सम्मान की बात रही है। एक बार फिर ऐसा मौका मिलना हमें कृतज्ञता से भर देता है। इस सीजन में पसंदीदा सेलेब्रिटीज के साथ-साथ आप अलग-अलग क्षेत्रों से कुछ हैरान कर देने वाले मेहमान भी देख सकते हैं। जल्द ही मिलते हैं नई कहानियों, लेटेस्ट ड्रामा और मजेदार जोक्स के साथ सिर्फ द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 में!’
View this post on Instagram
कब शुरू होगा शो?
इस बार भी कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ में अर्चना पूरन सिंह जज की कुर्सी पर नजर आएंगी। इसके अलावा कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर सेलेब्रिटीज के साथ दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। हालाँकि, तीसरे सीज़न की प्रीमियर तारीख अभी तक सामने नहीं आई है।