Home मनोरंजन ‘तैमूर ने किया लाखों का कत्लेआम…’ विवेक अग्निहोत्री ने सैफ अली खान...

‘तैमूर ने किया लाखों का कत्लेआम…’ विवेक अग्निहोत्री ने सैफ अली खान के बेटे पर क्यों कसा तंज ? वजह जाना चौंक जाएंगे आप

1
0

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर 16 अगस्त को रिलीज हुआ और तब से यह चर्चा में है। ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया था जिसमें एक बच्चे का नाम तैमूर रखा गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे कि अग्निहोत्री ने सैफ अली खान और करीना कपूर पर इसलिए तंज कसा है क्योंकि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है। हाल ही में द रौनक शो में पहुंचे विवेक अग्निहोत्री ने इन अटकलों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह सैफ और करीना पर कोई निजी टिप्पणी नहीं थी। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी अपने बच्चे का नाम तैमूर नहीं रखना चाहिए।

अग्निहोत्री ने कहा, “कई लोग तैमूर नाम रखते हैं। (सैफ) अपने बच्चे का नाम तैमूर रखने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं। जब मैं “द ताशकंद फाइल्स” की शूटिंग के लिए समरकंद गया था, तो मैंने तैमूर का मकबरा देखा। वहाँ लिखा था – उसने दुनिया की सबसे अमीर सल्तनत जीती। वह दिल्ली सल्तनत थी। लेकिन तैमूर ने एक ही रात में एक लाख लोगों को मार डाला। उसने दिल्ली से लेकर कश्मीर तक कत्लेआम और लूटपाट मचाई। उसे अपने देश में हीरो माना जाता है, लेकिन हमारे लिए वह हीरो नहीं है। इसलिए किसी को भी अपने बच्चे का नाम तैमूर नहीं रखना चाहिए।”

सैफ और करीना पर विवाद

जब सैफ और करीना ने 2016 में अपने बेटे का नाम तैमूर रखने की घोषणा की, तो उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उस समय सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने कुछ समय के लिए नाम बदलने पर भी विचार किया था, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं ऐसा करने से उनके बच्चे को नापसंद न किया जाए। करीना कपूर ने भी एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि इस विवाद ने उन्हें प्रभावित किया था। उन्होंने कहा कि लोग तैमूर को जानते तक नहीं थे, फिर भी उसके नाम को लेकर इतनी बातें हो रही थीं।

द बंगाल फाइल्स की कहानी

विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म 1946 के बंगाल दंगों पर आधारित है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, मोहन कपूर, पल्लवी जोशी, शाश्वत चटर्जी और पुनीत इस्सर जैसे कई बड़े कलाकार नज़र आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर आते ही तैमूर नाम को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है, लेकिन फिल्म निर्माता का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ़ इतिहास याद दिलाना है, किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here