हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे और घने हों और इसके लिए वह कई हेयर केयर रूटीन अपनाती हैं। लेकिन, इसके बाद भी कई बार परिणाम आपकी इच्छा के अनुसार नहीं आता। ऐसे में हेयर केयर रूटीन में बदलाव करना जरूरी है। इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप कम समय में अपने बालों को लंबा और घना बना सकते हैं।
हेयर स्पा करवाएं।
बालों के टूटने और झड़ने की समस्या से बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है और यह समस्या स्कैल्प के रूखेपन के कारण होती है। सिर की त्वचा शुष्क होने के कारण रूसी की समस्या उत्पन्न होती है तथा बाल झड़ने लगते हैं तथा उनकी चमक भी कम हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको हेयर स्पा करवाना चाहिए। हेयर स्पा करवाने से बालों को पोषण मिलेगा और डैंड्रफ की समस्या कम होगी। यह समस्या कम होने के बाद बाल स्वस्थ होंगे और उनकी ग्रोथ भी बढ़ेगी।
रासायनिक शैंपू का प्रयोग न करें।
बालों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें साफ रखना जरूरी है। लेकिन, बाल धोते समय रासायनिक शैंपू का प्रयोग न करें। बालों पर हर्बल शैम्पू का प्रयोग करें। हर्बल शैम्पू से बाल धोने से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और साथ ही, हर्बल शैम्पू बालों को अच्छी तरह से साफ भी करता है। अपने बालों को सप्ताह में केवल 2 दिन ही शैम्पू से धोएँ। इसके साथ ही बालों में कंडीशनर लगाएं और 3 से 5 मिनट बाद बाल धो लें।
गीले बालों पर कंघी का प्रयोग न करें।
बाल धोने के बाद कई महिलाएं गीले बालों में कंघी का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा करने से भी बाल कमजोर होते हैं क्योंकि गीले बालों पर कंघी का इस्तेमाल करने से स्कैल्प पर असर पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए गीले बालों में कंघी न करें। बाल धोने के बाद उन्हें प्राकृतिक रूप से सुखाएं।






