Home टेक्नोलॉजी दिवाली से पहले सस्ता हो गया Jio का धांसू लैपटॉप, नई कीमत...

दिवाली से पहले सस्ता हो गया Jio का धांसू लैपटॉप, नई कीमत 13 हजार रुपये से भी कम

3
0

आजकल स्टूडेंट्स को पढ़ाई और ऑनलाइन क्लास जैसी जरूरतों के लिए लैपटॉप की जरूरत होती है। लेकिन कई लोगों को बजट की समस्या का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर हाई-एंड लैपटॉप के लिए कम से कम 50 हजार का बजट चाहिए होता है, लेकिन जिन स्टूडेंट्स को सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई और स्कूलिंग के लिए लैपटॉप की जरूरत है, उन्हें कम बजट में भी अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। ऐसा ही एक ऑप्शन JioBook 11 लैपटॉप हो सकता है। रिलायंस जियो ने इसे दो साल पहले लॉन्च किया था। यह एक एंड्रॉयड लैपटॉप है और इसमें MS Office का लाइफटाइम सपोर्ट मिलता है। इस लैपटॉप को Amazon और Flipkart दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आप इस लैपटॉप को सस्ते या मिड-रेंज फोन की कीमत में ऑर्डर कर पाएंगे। क्या है डील, आइए जानते हैं।

JioBook 11 पर डिस्काउंट

Amazon पर JioBook 11 लैपटॉप को 12,990 रुपये में ऑर्डर किया जा सकता है। वेबसाइट के मुताबिक, इस पर 48 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। लैपटॉप की MRP 25 हजार रुपये है। वहीं, Flipkart से JioBook 11 (JioOS) को 12,990 रुपये में ऑर्डर किया जा सकता है। वहां भी इसकी MRP 25 हजार रुपये ही है। इस प्राइस रेंज में आमतौर पर स्मार्टफोन आ रहे हैं, इसलिए अगर आपको पढ़ाई-लिखाई के लिए बड़ी स्क्रीन वाला गैजेट चाहिए, तो सस्ते JioBook 11 को खरीदने से आपका काम चल जाएगा।

JioBook 11 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन

JioBook 11 JioOS पर चलता है यानी यह विंडोज या क्रोमबुक की बजाय एंड्रॉयड लैपटॉप है। यह ब्लू कलर में आता है और पतला और हल्का लैपटॉप है। इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बताया गया है। मनोरंजन हो या पढ़ाई, यह लैपटॉप बखूबी हैंडल कर सकता है। दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद इसकी बैटरी 8 घंटे तक चलेगी। बैटरी को चार्ज करने के लिए 30 वॉट का एडॉप्टर दिया गया है।

लाइफटाइम MS Office सपोर्ट

जैसा कि हमने बताया कि यह पहले से ही MS Office के साथ आता है, लाइफटाइम वारंटी के साथ। यानी आप MS Word, Excel जैसी फाइल इस्तेमाल कर पाएंगे। इस लैपटॉप में 4G सिम लगाया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek का MT8788 दिया गया है। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें 256 जीबी तक का एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। यूजर्स को 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज भी मिलती है। पोर्ट्स की बात करें तो यूएसबी पोर्ट के अलावा जियो लैपटॉप में एचडीएमआई केबल पोर्ट भी है।

वेब कैमरा और बैकलिट कीबोर्ड

JioBook 11 में 11.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। यह स्क्रीन ऑनलाइन रीडिंग के लिए परफेक्ट है। गेमिंग में शायद उतना मजा न आए। अन्य फीचर्स की बात करें तो लैपटॉप में बिल्ट-इन स्पीकर हैं। इंटरनल माइक मिलता है। यह ब्लूटूथ, एनएफसी, वाईफाई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। लैपटॉप एक किलो से भी हल्का यानी 0.990 ग्राम है। इसमें 2 मेगापिक्सल का वेब कैमरा, एक साल के लिए एंटीवायरस सपोर्ट, बैकलिट कीबोर्ड मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here