Home मनोरंजन दिव्यांका त्रिपाठी ने मनाया पिता का 70वां बर्थडे, परिवार संग बिताए लम्हों...

दिव्यांका त्रिपाठी ने मनाया पिता का 70वां बर्थडे, परिवार संग बिताए लम्हों ने छू लिया फैंस का दिल

1
0

टीवी इंडस्ट्री की चहेती एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पारिवारिक मोमेंट्स के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्यारे पिता के 70वें जन्मदिन का सेलिब्रेशन भोपाल में पूरे परिवार संग किया। इस खास मौके की झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो के जरिए शेयर की, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया, बहन, भाई, माता-पिता और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, “पापा का 70वां जन्मदिन। अपने पसंदीदा शख्स के जन्मदिन पर परिवार के साथ बिताया गया समय सबसे अनमोल होता है।” इस प्यारे वीडियो में एक्ट्रेस की स्माइल और फैमिली बॉन्डिंग हर किसी का दिल छू रही है।

भोपाल से जुड़े खास रिश्ते और फैमिली टाइम

कुछ दिन पहले दिव्यांका ने अपने गृहनगर भोपाल में बिताए फैमिली टाइम की तस्वीरें भी शेयर की थीं। ये फोटोज एक्ट्रेस के सादगीभरे और पारिवारिक पक्ष को उजागर करती हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट पर भी एक्टिव हैं दिव्यांका और विवेक

हाल ही में दिव्यांका पति विवेक दहिया के साथ भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में नजर आईं थीं। वहां उन्होंने बताया कि वह अपने बिजी शेड्यूल के कारण सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका ने हाल ही में Sony LIV की वेब सीरीज़ ‘अदृश्यम: द इनविजिबल हीरोज’ में एक अंडरकवर एजेंट पार्वती सहगल का किरदार निभाया था। वहीं उनकी दूसरी वेब सीरीज़ ‘द मैजिक ऑफ शिरी’ भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। दूसरी ओर, विवेक दहिया ‘झलक दिखला जा 11’ में डांसिंग टैलेंट दिखाते नजर आए थे।

कहां से शुरू किया था सफर?

दिव्यांका ने करियर की शुरुआत रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ से की थी, और इसके बाद उन्होंने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ में लीड रोल से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। इसके अलावा वह ‘नच बलिए 8’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, और ‘कॉमेडी सर्कस’ जैसे रियलिटी शोज़ में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं।

फैन्स बोले – “फैमिली गोल्स हो तो ऐसे!”

दिव्यांका की यह फैमिली-फर्स्ट अप्रोच और उनके दिल छू लेने वाले वीडियो को देखकर फैंस कमेंट्स में खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा – “आप जैसी स्टार्स से हमें सीख मिलती है कि फैमिली टाइम सबसे कीमती होता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here