Home खेल देश के दुश्मनों को मौत के घाट उतारने पर मना जश्न, जवानों...

देश के दुश्मनों को मौत के घाट उतारने पर मना जश्न, जवानों के एक्शन से खुश हुए शिखर धवन

1
0

लगभग 100 दिनों के इंतज़ार के बाद, भारतीय सुरक्षा बलों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में ला खड़ा किया है। 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए हमले के बाद से ही इन आतंकवादियों की तलाश जारी थी और अब सुरक्षा बलों को इसमें सफलता मिली है। पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिलने के बाद देश में खुशी का माहौल है और दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन ने भी इसके लिए जवानों को सलाम किया है।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इन पर्यटकों को उनके नाम पूछकर एक के बाद एक मारा गया। इसके बाद पूरे देश में गुस्सा भड़क उठा था, जिसके बाद भारतीय बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच 3 दिनों तक टकराव चला। लेकिन इसके बाद भी पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादी ज़िंदा थे।

धवन ने ऑपरेशन महादेव को सलाम किया
यह इंतज़ार भी सोमवार, 28 जुलाई को खत्म हो गया। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने ‘ऑपरेशन महादेव’ नामक एक संयुक्त अभियान में 3 आतंकवादियों को मार गिराया, जिसमें पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा सुलेमान भी शामिल था। जैसे ही यह खबर सामने आई, देशभर में हर कोई खुश हो गया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी अपनी खुशी खुलकर ज़ाहिर की। धवन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमलावर को मार गिराने वाले हमारे वीर जवानों को सलाम। भारत माता की जय।”

धवन विवादों में घिरे

हाल ही में शिखर धवन ऐसे ही एक मामले में विवादों में घिर गए। दरअसल, धवन इंग्लैंड में पूर्व खिलाड़ियों के टूर्नामेंट वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस टीम का पहला मैच पाकिस्तान चैंपियंस टीम से था। यह मैच पहलगाम आतंकी हमले के लगभग 3 महीने बाद खेला जा रहा था।

लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया था और धवन के अलावा युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और इरफ़ान पठान जैसे खिलाड़ी शक के घेरे में आ गए थे। इसके बाद इन सभी ने मैच से अपना नाम वापस ले लिया और फिर मैच रद्द कर दिया गया। धवन ने उस समय एक पोस्ट में कहा था कि उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here