घरेलू स्मार्टफोन कंपनी लावा ने अपना लेटेस्ट प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने एंट्री-लेवल डिवाइस लावा बोल्ड N2 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली Amazon पर मिलेगा। ब्रांड ने इसे दो कलर में लॉन्च किया है। फोन 4GB RAM के साथ आता है और IP64 रेटेड है। इसमें 5000mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन से कंपनी एंट्री-लेवल यूज़र्स और पहली बार फोन खरीदने वालों को टारगेट कर रही है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरे खास फीचर्स।
कीमत क्या है?
लावा बोल्ड N2 को सिर्फ एक RAM और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन दो कलर ऑप्शन में आता है। 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। फोन Amazon पर मिलेगा। इसकी सेल 27 फरवरी से शुरू होगी। इसे दो कलर ऑप्शन: इंडस ब्लैक और सियाचिन व्हाइट में खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन के साथ फ्री डोरस्टेप सर्विसिंग दे रही है। इसका मतलब है कि आप घर बैठे अपने फोन की सर्विस करवा पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं?
लावा बोल्ड N2 डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। यह फ़ोन एंड्रॉयड 15 गो पर चलता है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन ब्लोटवेयर-फ्री होगा और यूज़र्स को क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा। लावा बोल्ड N2 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है।
कौन सा प्रोसेसर मिलता है?
स्मार्टफोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है। फ़ोन में 4GB रैम एक्सपेंशन भी मिलता है। फ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13MP का प्राइमरी लेंस है। दूसरे सेंसर्स के बारे में जानकारी नहीं है। कंपनी ने 5MP का फ्रंट कैमरा दिया है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी है। स्मार्टफोन की सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।








