Home मनोरंजन नम आंखों से अभिनेत्री काजोल ने दी अपने चाचा Deb Mukherji की...

नम आंखों से अभिनेत्री काजोल ने दी अपने चाचा Deb Mukherji की अंतिम विदाई, भाई आयान का बांटा दुख

15
0

बॉलीवुड फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के पिता और अभिनेता देब मुखर्जी का आज सुबह निधन हो गया। 83 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। देब मुखर्जी लंबे समय से बीमार थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने होली के दिन मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है और कई सितारे शोक संतप्त अयान के घर उनके दुख में शामिल होने पहुंचे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Paparazzi (@bollywoodpaparazzii)

अयान मुखर्जी के घर के बाहर एक एम्बुलेंस देखी गई और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देब मुखर्जी की नींद में ही मृत्यु हो गई। उनके परिवार ने शांतिपूर्ण तरीके से उनकी अंतिम विदाई की तैयारी की और उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

इस दुखद घटना पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अयान मुखर्जी के घर पहुंचे और उनका दुख साझा किया। अयान के करीबी दोस्त फिल्म निर्माता करण जौहर होली के मौके पर भी अपनी खुशियां छोड़कर सीधे अयान के घर पहुंच गए। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं और उनके बीच गहरी दोस्ती है। करण जौहर ने अपने मित्र के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

आलिया भट्ट भी अयान के घर पहुंचीं।

दुख की इस घड़ी में आलिया भट्ट भी अयान के पास पहुंचीं। अयान की अच्छी दोस्त आलिया भी अपने दोस्त के घर दुख साझा करने पहुंचीं और देब मुखर्जी की अंतिम विदाई में शामिल हुईं। इस दौरान आलिया की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने भी देब मुखर्जी को अंतिम विदाई दी।

काजोल भी भावुक दिखीं।

देब मुखर्जी के निधन पर काजोल भी अपनी मां तनुजा के साथ अयान के घर पहुंचीं। काजोल के लिए यह समय काफी भावुक था, क्योंकि देब मुखर्जी उनके चाचा थे। काजोल को अक्सर अपने चाचा के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में देखा जाता था और दोनों के बीच एक खास रिश्ता था। काजोल नम आंखों से अयान के घर पहुंचीं और अपने चाचा को अंतिम विदाई दी। रणबीर कपूर भी अपने करीबी दोस्त अयान के घर उनके दुख में शामिल होने पहुंचे। रणबीर और आलिया दोनों अचानक भारत लौट आए और तुरंत अयान के पास पहुंच गए। रणबीर ने भी इस मुश्किल वक्त में अपने दोस्त का साथ देने की कोशिश की। जया बच्चन भी अपनी बेटी श्वेता नंदा के साथ अयान के घर पहुंचीं। कार से उतरते ही उन्होंने काजोल को गले लगाया और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। जया और काजोल के बीच बहुत गहरी दोस्ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here